आलिया भट्ट और रणबीर कपूर 14 अप्रैल को अपनी शादी की चौथी सालगिरह मना रहे हैं। इस खास मौके पर दोनों मुंबई की भीड़भाड़ से दूर बर्फिली वादियों में छुट्टियां मना रहे हैं। पर गए हैंटी का प्लान बनाया है। उनकी 3 साल की बेटी राहा भी इस वेकेशन का भरपूर आनंद ले रही है। आलिया ने इंस्टाग्राम पर अपनी वेकेशन की तस्वीरें शेयर करते हुए रणबीर के लिए अपने प्यार का इजहार किया है।

अपने पति रणबीर को सालगिरह की बधाई देने के लिए आलिया ने सोशल मीडिया पर अपनी इस खास छुट्टी की कुछ प्यारी तस्वीरें शेयर कीं।

इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “फिसलते- गिरते, चलते-चलते और खूब बातें करते हुए… हमने अपने लिए एक शानदार जिंदगी बना ली… संक्षेप में कहें तो… तू साथ है तो दिन रात है।”

इन तस्वीरों में आलिया और रणबीर की क्यूट केमिस्ट्री साफ नजर आ रही है। एक फोटो में दोनों पहाड़ों के बीच रोमांटिक सेल्फी लेते दिखे, वहीं अन्य तस्वीरों में वे स्कीइंग करते, कैंडललाइट डिनर का आनंद लेते, अल्पाका से मिलते और बर्फीले पहाड़ों पर हॉट चॉकलेट पीते नजर आए। एक तस्वीर में रणबीर और राहा, लामा के साथ भी दिखे। आलिया ने इस पोस्ट के साथ अपनी फिल्म ‘हाईवे’ के मशहूर गाने ‘माही वे’ को लगाया है।

यह भी पढ़ें: ‘धुरंधर को नहीं किया किसी ने सपोर्ट’, कुणाल कोहली का दावा: बड़े डायरेक्टर्स ने कहा था सोमवार को बैठ जाएगी

जैसे ही आलिया ने ये तस्वीरें शेयर कीं, फैंस ने कमेंट्स में प्यार की बौछार कर दी। फैंस दोनों को बधाई दे रहे हैं। किसी ने उनकी जोड़ी को सुपरहिट कहा तो कोई उन्हें मेड फॉर ईच अदर बता रहा है।

यह भी पढ़ें: ‘रामायणम्’ बनी सबसे महंगी भारतीय फिल्म, भगवान राम का किरदार निभाने के लिए रणबीर कपूर को मिली सबसे ज्यादा फीस

दोनों के वर्क फ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर जल्द ही निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायणम्’ में भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे। दूसरी तरफ आलिया संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वार’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर और विक्की कौशल नजर आने वाले हैं।