कान्स फिल्म फेस्टिवल में आलिया भट्ट एक बार फिर अपने शानदार फैशन को लेकर चर्चा में हैं। पिछले साल अपने यादगार डेब्यू के बाद इस बार भी आलिया लगातार अपने अलग-अलग लुक्स से फैंस का ध्यान खींच रही हैं।

बुधवार शाम आलिया ने रेड कार्पेट पर आइस ब्लू रंग का बेहद खूबसूरत गाउन पहनकर शिरकत की। वह फेस्टिवल में A Woman’s Life के प्रीमियर में शामिल हुई थीं। उनका यह लुक किसी प्रिंसेज जैसा लग रहा था।

आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर भी इस लुक की झलक साझा की।

इमरजेंसी के बाद बदली दर्शकों की पसंद, ‘रोमांटिक हीरो’ राजेश खन्ना पर भारी पड़े अमिताभ बच्चन

अब तक के आलिया भट्ट के कान्स लुक्स

अपने पहले लुक में आलिया ने हल्के नीले और हरे शेड्स वाली डबल ग्रेडिएंट प्रिंसेस-स्टाइल ड्रेस पहनी थी। उन्होंने बिना ज्वेलरी के मिनिमल लुक चुना, हल्का मेकअप किया और बालों को साफ-सुथरे बन में स्टाइल किया।

रेड कार्पेट के लिए उन्होंने ब्लश पिंक स्ट्रैपलेस गाउन पहना, जिसमें स्ट्रक्चर्ड कॉर्सेट और फ्लोई शीयर ड्रेप्स थे। इसके साथ पिंक जेमस्टोन नेकलेस और मैचिंग ईयररिंग्स ने उनके लुक में चार चांद लगा दिए।

फेस्टिवल के दूसरे दिन आलिया ने इंडियन और मॉडर्न फैशन का मिश्रण पेश किया। उन्होंने आइवरी चंदेरी धोती स्कर्ट के साथ एम्ब्रॉयडर्ड कॉर्सेट पहना। इस आउटफिट में सॉफ्ट ड्रेप्स, काउल डिटेलिंग और लंबा ट्रेल था। राइनस्टोन बिंदी और नोज रिंग ने उनके लुक में देसी टच जोड़ा।

बॉलीवुड में जेंडर बैलेंस पर आलिया की राय

फैशन के अलावा आलिया ने बॉलीवुड में जेंडर डायनेमिक्स पर भी अपनी बात रखी। The Hollywood Reporter India से बातचीत में उन्होंने कहा कि भारत में बॉक्स ऑफिस को लेकर अक्सर यह कहा जाता है कि 75% दर्शक पुरुष होते हैं, इसलिए फिल्मों को उसी हिसाब से बनाया जाता है।

आलिया ने सवाल उठाया कि अगर फिल्में सिर्फ पुरुष दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाई जाएंगी, तो महिलाओं का क्या होगा? उन्होंने कहा कि फिल्मों को किसी एक जेंडर तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि कहानी सबसे अहम होनी चाहिए- चाहे फिल्म में पुरुष स्टार हो या महिला।

आने वाली फिल्में

वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया जल्द ही Love & War में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ Ranbir Kapoor और Vicky Kaushal भी होंगे। इसके अलावा वह Alpha की तैयारी में जुटी हैं, जिसमें Sharvari और Bobby Deol भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

विराट कोहली को बदनाम करने के लिए मिले पैसों के ऑफर? जर्मन इन्फ्लुएंसर लिज़लैज़ का बड़ा दावा