बॉलीवुड के गलियारों में सेलेब्स की पर्सनल लाइफ से जुड़ी जानकारी लगातार सामने आती रहती हैं। खासतौर पर मशहूर कपल के रिश्तों से जुड़े दावों को लोग ज्यादा रोचकता के साथ देखते हैं। बी टाउन सितारों से जुड़ी अफवाहों को भी कुछ लोग सच मान बैठते हैं। इस बारे में अक्सर ज्यादातर स्टार्स बात करते नजर आते हैं कि गलत दावों का उनके ऊपर किस रूप से प्रभाव पड़ता है। इन दिनों आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के रिश्ते में दरार आने के दावे किए गए। खैर, अब एक्ट्रेस ने खुद इस बारे में खुलकर बात की है।
गंगूबाई काठियावाड़ी जैसी फिल्मों में काम कर तारीफ हासिल करने वाली आलिया भट्ट पर्सनल लाइफ को लेकर खूब सुर्खियां बटोरती हैं। हाल ही में रणबीर सिंह और आलिया के रिश्ते में दरार आने का दावा खूब किया गया। इस बीच एक्ट्रेस ने बताया है कि ऐसी बातें सुनकर रणबीर कपूर का क्या रिएक्शन होता है।
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने साफ कर दिया है कि उनके रिश्ते में किसी तरह को कई दरार नहीं आई है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में आलिया ने बतया कि अफवाहें और मीम्स उन्हें अब ज्यादा परेशान नहीं करते। इसके साथ ही उन्होंने साफ कर दिया है कि इस तरह की अफवाहों का शोर उन तक नहीं पहुंच पाता है, क्योंकि ऐसी जानकारी में कोई सच्चाई नहीं होती है।
यह भी पढ़ें: ‘बयान बदल दिया…’ विवादों के बीच कपिल शर्मा के शो पहुंचे एआर रहमान, हेटर्स को दिया करारा जवाब
रणबीर कपूर वायरल दावों पर कैसे देते हैं रिएक्शन?
आलिया ने एस्क्वायर इंडिया को दिए साक्षातकार में कहा, अफवाहों का शोर हम तक नहीं पहुंच पाता, जिनमें कोई वास्तविकता नहीं होती। लोग अक्सर तीन सेकंड या सात सेकंड के वीडियो पर प्रतिक्रिया देते नजर आते हैं। हम दोनों सात साल से एक-दूसरे के साथ हैं, जो इस तरह की टिप्पणियों से कहीं ज्यादा बढ़कर है।
एक्ट्रेस ने अपनी बात पूरी करते हुए आगे बताया कि रणबीर ऐसी टिप्पणियों पर किस तरह से प्रतिक्रियाएं देते हैं। आलिया ने कहा, वह कभी-कभी ऐसे दावे करने वालों पर हंसते हैं और ज्यादातर बार इस तरह के रिएक्शन को नजरअंदाज कर देते हैं।
