पाकिस्तानी अभिनेता और गायक अली जफर ने ईद के मौके पर धोती-कुर्ता पहनने को लेकर ट्रोल हो गए। जिसके बाद उन्होंने अपने पहनावे को लेकर सोशल मीडिया पर रिएक्शन दिया। उन्होंने माफी तो मांगी और साथ-साथ ट्रोल करने वालों पर कटाक्ष भी किया।

हाल ही में उन्होंने ईद के जश्न की एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह बिना बनियान के मिंट रंग का हल्का (शीयर) कुर्ता पहने नजर आए। इस आउटफिट को लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें काफी आलोचना का सामना करना पड़ा और कई यूज़र्स ने उनके लुक पर टिप्पणी की।

अब अली जफर ने इस विवाद पर व्यंग्य भरे अंदाज़ में जवाब दिया है। उनके मैसेज का स्क्रीनशॉट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोग उनके जवाब पर उतनी ही प्रतिक्रिया दे रहे हैं जितनी उनके आउटफिट पर दी थी।

मंगलवार को सोशल मीडिया पर उन्होंने एक नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने इस पूरे मामले को मज़ाकिया अंदाज़ में कुछ ज्यादा ही गंभीर मुद्दा बताकर पेश किया। अपने पहनावे को लेकर मचे हंगामे पर उन्होंने तंज कसते हुए लिखा कि यह जैसे कोई वैश्विक मुद्दा बन गया हो।

यह भी पढ़ें: ‘रोमा बनना चाहता हूं’, ‘डॉन’ फिल्म में अमिताभ बच्चन नहीं बल्कि जीनत अमान का किरदार निभाना चाहते थे शाहरुख खान

उन्होंने लिखा, “मैं देश से माफी मांगना चाहता हूं कि मैंने बिना बनियान के पारदर्शी कुर्ता पहना और ईद के दिन पारंपरिक अजरख धोती में पौधों को पानी देने जैसा गंभीर काम किया।” यहीं नहीं, उन्होंने आगे भी अपने व्यंग्यात्मक अंदाज को जारी रखते हुए आलोचनाओं पर चुटकी ली और कहा कि लोगों ने इस मामले को जरूरत से ज्यादा बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया है।

उन्होंने आगे लिखा, “मुझे समझ है कि यह हाल के दिनों में सभी की जिंदगी को प्रभावित करने वाला सबसे बड़ा राष्ट्रीय और वैश्विक मुद्दा बन गया है, और मैं कोशिश करूंगा कि ऐसी गंभीर गलती दोबारा न करूं। इस मुद्दे पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद।”

यह भी पढ़ें: ‘हिंसा ज्यादा हो गई’, ‘धुरंधर 2’ विदेशी मीडिया को नहीं आई पसंद: क्रूरता देख लोग बंद कर रहे हैं आंखें

अभिनेता ने यह भी जोड़ा कि वह समझते हैं कि यह हाल के दिनों में “सबसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और वैश्विक मुद्दों” में से एक बन गया है, और भविष्य में वह अधिक सावधानी बरतेंगे। उन्होंने अंत में लोगों का धन्यवाद करते हुए अपने व्यंग्यात्मक लहजे को बरकरार रखा।

इस बीच, अली जफर का इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में फिलहाल उपलब्ध नहीं है। उनके साथ-साथ हानिया आमिर, माहिरा खान समेतकई अन्य पाकिस्तानी कलाकारों के अकाउंट भी भारत में एक्सेस नहीं किए जा पा रहे हैं। यह कदम पिछले साल हुए पहलगाम अटैक के बाद उठाया गया है।