कपिल शर्मा के नेटफ्लिक्स कॉमेडी शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो के लेटेस्ट एपिसोड में एजुकेशन वर्ल्ड की तीन बड़ी शख्सियतें नजर आईं- अलख पांडे, खान सर और नितिन विजय। शो में हंसी-मजाक के साथ प्रेरणादायक किस्सों ने दर्शकों का दिल जीत लिया।

जब कपिल ने खोला नेट वर्थ का राज

एपिसोड के दौरान कपिल शर्मा ने मजाकिया अंदाज में अलख पांडे की नेट वर्थ का जिक्र कर दिया। उन्होंने बताया कि उनकी संपत्ति करीब 14,510 करोड़ रुपये है। यह आंकड़ा सुनते ही सेट पर मौजूद सभी लोग चौंक गए। खुद अलख पांडे भी हंसते हुए बोले- “आपकी भी बताऊं क्या?” इस पर अर्चना पूरन सिंह ने मजाक में कहा कि कपिल अपनी नेट वर्थ कभी नहीं बताते।

आईपीओ और कामयाबी पर क्या बोले अलख?

नवंबर 2025 में Physics Wallah का आईपीओ 33% प्रीमियम के साथ शेयर बाजार में लिस्ट हुआ था। इस उपलब्धि पर बात करते हुए अलख पांडे ने साफ कहा कि उनके लिए दौलत से ज्यादा अहम छात्रों का प्यार है। उनका कहना था कि जब उनकी नेट वर्थ शून्य थी, तब भी स्टूडेंट्स उनके साथ खड़े थे और वही उनकी असली ताकत हैं।

Toxic के 600 करोड़ प्री-रिलीज बिज़नेस का दावा, Dhurandhar 2 से टक्कर को स्ट्रैटेजी बता रहे मेकर्स

शाहरुख खान से आगे निकले अलख पांडे

Hurun India Rich List 2025 के मुताबिक, अलख पांडे की संपत्ति 14,510 करोड़ रुपये आंकी गई, जो कि शाहरुख खान की बताई गई 12,490 करोड़ रुपये की नेट वर्थ से ज्यादा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, आईपीओ के बाद यह आंकड़ा बढ़कर लगभग 16,000 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

अलख पांडे की जिंदगी पर आ रही है सीरीज

अलख पांडे के जीवन पर आधारित सीरीज हैलो बच्चों 6 मार्च को Netflix पर रिलीज होगी। इसमें एक्टर विनीत कुमार सिंह ने उनका किरदार निभाया है, जबकि इसे The Viral Fever (TVF) ने प्रोड्यूस किया है।

कपिल शर्मा की कमाई भी कम नहीं

जहां अलख पांडे की संपत्ति हजारों करोड़ में है, वहीं कपिल शर्मा की नेट वर्थ करीब 300 करोड़ रुपये बताई जाती है। वह अपने शो, फिल्मों, स्टेज परफॉर्मेंस और ब्रांड एंडोर्समेंट्स से तगड़ी कमाई करते हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के तीन सीजन से ही वह लगभग 200 करोड़ रुपये कमा चुके हैं।

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने दिखाई अपनी संगीत नाईट की झलक, कपल ने स्टूडेंट्स को दिया खास गिफ्ट