Dhurandhar 2: हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस और दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा बटोरी है। फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन किया था और अब इसका दूसरा पार्ट यानी ‘धुरंधर: द रिवेंज’ रिलीज के लिए तैयार है। ये फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म के ट्रेलर में रणवीर सिंह का पहले से भी ज्यादा दमदार अभिनय देखने को मिला।

इस फिल्म में भले ही कई बड़े कलाकार नजर आए हों, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा जिस अभिनेता की हुई, वह थे अक्षय खन्ना। उनके कमाल के अभिनय और स्क्रीन प्रेजेंस ने फिल्म की कहानी को एक अलग ही स्तर पर पहुंचा दिया। दर्शकों और समीक्षकों दोनों ने उनकी परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ की।

‘धुरंधर’ में अक्षय खन्ना ने लूटी महफिल

फिल्म ‘धुरंधर’ की कहानी में कई ट्विस्ट और इमोशनल मोमेंट्स देखने को मिले। लेकिन जब भी अक्षय खन्ना स्क्रीन पर आए, उन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों का पूरा ध्यान खींच लिया। उनका किरदार गंभीर, रहस्यमयी और ताकतवर अंदाज में दिखाया गया, जो फिल्म की कहानी का अहम हिस्सा बन गया। सोशल मीडिया पर भी उनके कई सीन वायरल हो गए और लोगों ने कहा कि लंबे समय बाद अक्षय खन्ना को इतना मजबूत रोल मिला है। फिल्म इंडस्ट्री के कई लोगों का मानना है कि ‘धुरंधर’ के जरिए अक्षय खन्ना ने अपने टैलेंट को एक बार फिर साबित कर दिया।

यह भी पढ़ें: बाल झड़ने के कारण ‘तीस मार खान’ के सेट पर चिड़चिड़े रहते थे अक्षय खन्ना, परेशान हो गई थीं फराह खान

अब सीक्वल में बदलेगा फोकस

फिल्म की सफलता के बाद अब इसके अगले पार्ट यानी ‘धुरंधर 2’ को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। ट्रेलर के मुताबिक इस बार फिल्म की कहानी का मुख्य फोकस रणवीर सिंह के किरदार पर रहेगा। यानी जहां पहली फिल्म में अक्षय खन्ना की मौजूदगी और उनके किरदार ने लाइमलाइट बटोरी, वहीं अब अगले पार्ट में रणवीर सिंह को कहानी का मुख्य नायक बनाया जाएगा।

रणवीर सिंह निभाएंगे दमदार एक्शन हीरो

रणवीर सिंह अपनी एनर्जी और अलग-अलग तरह के किरदार निभाने के लिए जाने जाते हैं। अब अगर वह धुरंधर 2 में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, तो दर्शकों को एक हाई-ऑक्टेन एक्शन और ड्रामा देखने को मिल सकता है। निर्देशक आदित्य धर भी अपनी फिल्मों में मजबूत कहानी और दमदार किरदारों के लिए जाने जाते हैं, इसलिए माना जा रहा है कि रणवीर सिंह के लिए भी इस फिल्म में खास तरह का रोल तैयार किया गया है।

यह भी पढ़ें: जब बलात्कार और भ्रष्टाचार की सच्ची कहानी ने बढ़ाई फिल्म की मुश्किलें, भारत में कर दिया गया था बैन | रील गाथा

पहले भाग की सफलता से बढ़ी उम्मीदें

फिल्म ‘धुरंधर; की सफलता ने इसके दूसरे भाग को लेकर दर्शकों की उम्मीदें और भी बढ़ा दी हैं। अब लोग यह देखने के लिए उत्साहित हैं कि निर्देशक आदित्य धर इस कहानी को किस तरह आगे बढ़ाते हैं और रणवीर सिंह का किरदार फिल्म में क्या नया मोड़ लेकर आएगा। इसके साथ ही यह भी माना जा रहा है कि अक्षय खन्ना का किरदार भी कहानी में किसी न किसी रूप में अहम भूमिका निभा सकता है, जिससे फिल्म का ड्रामा और रोमांच और बढ़ सकता है।