हिट फ्रैंचाइजी फिल्म गोलमाल 5 का सभी को इंतजार है। अजय देवगन और डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने लॉकडाउन के समय गोलमाल 5 की घोषणा की थी। इसके बाद से ही फैंस इस मूवी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रोहित शेट्टी के अन्य प्रोजेक्ट्स की वजह से इस फिल्म का काम कुछ समय के लिए रोकना पड़ा था। खैर, अब फिल्म में अक्षय कुमार की एंट्री और शूटिंग शेड्यूल से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है। इस जानकारी के बाद फैंस की एक्साइटमेंट फिल्म को लेकर डबल हो सकती है।
वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, रोहित शेट्टी ने गोलमाल 5 की कास्टिंग से जुड़ा एक बड़ा स्टंट खेला है। रिपोर्ट में बताया गया कि अक्षय कुमार को इस फ्रैंचाइजी का हिस्सा बनाया गया है, लेकिन वह एक खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे। अक्की के रोल को लेकर बताया जा रहा है कि इस फ्रैंचाइजी मूवी में वह अजय देवगन और उनके गिरोह के सामने मुश्किल खड़ा करने का काम करेंगे। बताते चले कि अजय देवगन और अक्षय कुमार की यह छठी फिल्म होगी, जिसमें दोनों एक साथ काम करते नजर आएंगे।
गोलमाल 5 की शूटिंग कब शुरू होगी?
अजय और अक्षय ने अपने करियर में एक साथ सुहाग, खाकी, इंसान, सूर्यवंशी और सिंघम अगेन जैसी फिल्मं में काम किया है। इसके बाद अब दोनों गोलमाल 5 के लिए साथ नजर आएंगे। हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी अक्षय कुमार की कास्टिंग पर कोई बड़ा अपडेट शेयर नहीं किया गया है। खैर, रिपोर्ट के हवाले से फिल्म की कहानी और शेड्यूल पर भी लगातार जानकारी सामने आ रही है।
यह भी पढ़ें: OTT पर भूलकर भी मिस ना करें अजय देवगन की ये हिट फिल्में, एक्शन का देती हैं फुल डोज
गोलमाल 5 की शूटिंग डिटेल्स पिकंविला की रिपोर्ट में दी गई है। फिल्म के बारे में बताया गया है कि रोहित शेट्टी मुंबई की फिल्म सिटी में इसकी शूटिंग फरवरी 2026 के लास्ट में कर सकते हैं। वहीं, सिनेमाघरों में इस मूवी को अगले साल उतारा जाएगा। गोलमाल 5 पर काम शुरू करने से पहले अभी रोहित शेट्टी, जॉन अब्राहम की आईपीएस मरािया की शूटिंग पूरी करेंगे। गौर करने की बात है कि रोहित शेट्टी लंबे समय के बाद कॉमेडी फिल्मों में वापसी कर रहे हैं। अगर यह बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित होती है, तो शायद रोहित इस तरह की अन्य कॉमेडी वाली फिल्में लोगों के बीच लेकर आ सकते हैं।
