Akshay Kumar Bhooth Bangla Video: पूरे 14 साल बाद बॉलीवुड की मशहूर जोड़ी अक्षय कुमार और प्रियदर्शन आखिरकार ‘भूत बंगला’ के लिए साथ आ रहे हैं। इसे सुनने के बाद लोगों के बीच एक्साइटमेंट सच में बहुत ज्यादा है। हिंदी सिनेमा की सबसे आइकॉनिक कॉमेडी फिल्में देने के लिए मशहूर एक्टर-डायरेक्टर की यह जोड़ी अब इस मच-अटेटेड फिल्म के साथ एक बार फिर हॉरर-कॉमेडी में कदम रख रही है।

बालाजी मोशन पिक्चर्स द्वारा बनाई जा रही यह फिल्म उस दौर की कमाल की कॉमिक टाइमिंग और आसान हंसी को वापस लाने का वादा करती है, जिसने उनकी पुरानी फिल्मों को खास बनाया था।

यह भी पढ़ें: फैन गर्ल से लेकर बेवफाई के आरोपों तक: कुछ ऐसी रही विजय और संगीता की 27 साल की शादी

कब रिलीज होगी फिल्म ‘भूत बंगला’?

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड के बालाजी मोशन पिक्चर्स ने केप ऑफ गुड फिल्म्स के साथ मिलकर ‘भूत बंगला’ पेश किया है। इसमें अक्षय कुमार, वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू और राजपाल यादव नजर आने वाले हैं। प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित और अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता आर कपूर द्वारा निर्मित यह मूवी 10 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

अक्षय कुमार ने शेयर किया वीडियो

फिल्म के बज के बीच अब अभिनेता अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह भगवा कपड़े पहने बिना सिर वाले शख्स के साथ घूमते नए नजर आ रहे हैं। गले में उसके माला डली हुई नजर आ रही है। फिर अभिनेता ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, “भाई साहब से एक सवाल क्या पूछ लिया, बिना सिर पैर की बातें करने लग गया।”

वीडियो में एक्टर एक शख्स को पकड़कर चल रहे हैं और वह पूछते हैं कि एक बात बता भूत वूत होते हैं क्या? तो बिना सिर वाला शख्स कहता है- पता नहीं सर, जबसे मैं पैदा हुआ हूं मेरी मां बोलती थी, मेरा बाप भूत है और मेरा बाप बोलता था मेरी मां भूत है, लेकिन मैंने ऐसा कुछ देखा ही नहीं सर. यह सब अफवाहें हैं आप इन सब पर विश्वास मत करो।”

यूजर्स ने दिया रिएक्शन

इस वीडियो को देखने के बाद अब लोगों ने भी इस पर रिएक्शन देना शुरू किया है। एक शख्स ने लिखा, “स्त्री 2′ के सर कटा को बुला लिया।” दूसरे ने लिखा, “भगवा के अलावा और कोई रंग नहीं मिलता क्या। ये भगवा रंग हमारे साधु संतों की पहचान है। इसके साथ मजाक क्यों चलता है।”

यह भी पढ़ें: 27 साल पहले आए इस सीरियल में राजपाल यादव ने निभाया था ‘नौरंगीलाल’ का किरदार

चलिए आपको दूरदर्शन के एक ऐसे शो के बारे में बताते हैं, जिसमें राजपाल यादव ने अपने अभिनय से लोगों को खूब हंसाया था। पूरी खबर यहां पढ़ें