बॉलीवुड स्टार्स को लेकर अकसर देखा जाता है कि वो भी अपने माता-पिता की तरह फिल्मों का रुख करते हैं। हालांकि अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना के बेटे आरव कुमार का ऐसा कोई इरादा नहीं है। इसके बारे में हाल ही में अक्षय ने खुलासा किया है कि उनके बेटे आरव फिल्मों में नहीं आने चाहते, बल्कि वो इस वक्त गांव में जाकर 4500 रुपये की नौकरी कर रहे हैं।
हाल ही में शुभांकर मिश्रा को दिए इंटरव्यू में अक्षय कुमार ने खुलासा किया कि उनके बेटे को फिल्म इंडस्ट्री में आने में कोई दिलचस्पी नहीं है; इसके बजाय वह फैशन में अपना करियर बनाना चाहता है। अक्षय ने कहा कि भले ही आरव में उनसे कई समानताएं हैं, लेकिन उन्होंने अपने प्रोफेशन के लिए बिल्कुल अलग रास्ता चुना है।
अक्षय ने बेटे के काम करने के तरीके पर भी बात की। उन्होंने बताया कि आरव इस वक्त गांव में रहकर करीब 4500 रुपये की नौकरी कर रहे हैं, ताकि फैशन की बारीकियों को जमीनी स्तर पर समझ सकें। वे अलग-अलग जगहों पर जाकर कपड़ों के प्रिंट, डिजाइन और पारंपरिक काम को सीख रहे हैं। अक्षय ने कहा कि वह बेटे को ज्यादा सीख नहीं देते, बस एक ही सलाह दी है कभी किसी का नुकसान मत करना।
यह भी पढ़ें: ‘उसने क्या कर दिया, देशद्रोह कर दिया क्या’, समय रैना के समर्थन में बोले कवि कुमार विश्वास- हो गई होगी गलती
साल 2002 में जन्मे आरव, अक्षय और ट्विंकल खन्ना बड़े बेटे हैं। वह 15 साल की उम्र में पढ़ाई के लिए विदेश चले गए थे और फिलहाल लंदन में अपनी पढ़ाई कर रहे हैं। आरव लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं, जबकि उनकी छोटी बहन नितारा कभी-कभी ट्विंकल खन्ना के सोशल मीडिया पर नजर आती हैं।
यह भी पढ़ें: ‘मरे चूहे और कॉकरोच’ BB मराठी 6 कंटेस्टेंट सोनाली राउत का बड़ा आरोप, बिग बॉस के घर में गंदगी का अंबार
वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार की हालिया फिल्म ‘भूत बंगला’ में नजर आ रहे हैं, जो हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। प्रियादर्शन के निर्देशन में बनी इस हॉरर-कॉमेडी में परेश रावल, तब्बू, वामिका गब्बी और राजपाल यादव अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म को मिले-जुले रिव्यू मिले हैं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसकी शुरुआत ठीक-ठाक रही। आने वाले समय में अक्षय ‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आएंगे।
