अक्षय कुमार इन दिनों प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ, दोनों के लिए चर्चा में हैं। एक ओर उनकी हालिया रिलीज फिल्मों को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर उन्होंने मुंबई में अपनी एक और बड़ी प्रॉपर्टी डील पूरी कर ली है। खबर है कि अभिनेता ने मुलुंड में स्थित अपने दो लग्जरी अपार्टमेंट 12.38 करोड़ रुपये में बेच दिए हैं।
बॉलीवुड में कई सेलेब्स फिल्मों के अलावा रियल एस्टेट यानी कि प्रोपर्टी में इंवेस्ट करना काफी पसंद करते हैं। करोड़ों के फ्लैट्स को खरीद-बेच कर करोंड़ो रुपयों का मुनाफा कमाते हैं। ऐसे में अक्षय कुमार ने अपने 2 फ्लैट बेचकर अच्छी कमाई कर ली है। सीआरई मैट्रिक्स के पास मौजूद प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन के कागजों के मुताबिक, अक्षय कुमार ने ये दोनों फ्लैट साल 2017 में खरीदे थे।
यह भी पढ़ें- दिलीप कुमार-धर्मेंद्र के साथ ‘कश्मीर’ बनाना चाहते थे ‘गदर’ के डायरेक्टर, सालों बाद छलका अधूरी फिल्म का दर्द
अब इन्हें बेचकर उन्होंने करोड़ों रुपये का मुनाफा कमाया है, जिससे उनकी यह डील सुर्खियों में आ गई है। हाल ही में जून के महीने की शुरूआत में एक्टर ने बोरीवली स्थित अपने 2 फ्लैट बेचकर करोड़ों रुपयों का मुनाफा कमाया था। अब एक्टर 2 और फ्लैट बेचकर चर्चा का विषय बन गए हैं।
सीआरई मैट्रिक्स को मिले प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन कागजातों के मुताबिक, इन दोनों अपार्टमेंट्स की कुल बिक्री 12.38 करोड़ रुपये में हुई। यह सौदा 30 जून 2026 को रजिस्टर किया गया। दोनों फ्लैट मुंबई के एलबीएस रोड स्थित ओबेरॉय एनिग्मा की टावर-B की 18वीं मंजिल पर मौजूद हैं।
दोनों अपार्टमेंट का कार्पेट एरिया 1,886 वर्ग फुट है और दोनों की बिक्री 6.19-6.19 करोड़ रुपये में हुई। इस तरह पूरी डील का कुल हिसाब 12.38 करोड़ रुपये रहा। हर ट्रांजैक्शन पर 37.14 लाख रुपये की स्टाम्प ड्यूटी चुकाई गई, यानी दोनों सौदों पर कुल 74.28 लाख रुपये की स्टाम्प ड्यूटी अदा की गई है। दोनों अपार्टमेंट्स के साथ तीन-तीन कार पार्किंग स्पेस भी शामिल हैं। एक्टर ने इन दोनों फ्लैट्स को अक्तूबर 2017 में सिर्फ 9 करोड़ रुपये में खरीदा था, जिसके मुताबिक अब अक्षय ने करीब 3.3 करोड़ रुपये का फायदा कमा लिया है।
यह भी पढ़ें- ‘मुझे राजनीति से दूर रखिए’, दिलजीत दोसांझ का फैंस को दो टूक जवाब, बोले- कॉकरोच जनता पार्टी पर सवाल न करें
बॉलीवुड में इस तरह का प्रोपर्टी का खरीदना और बेचना काफी आम है। कई सेलेब्स ऐसा करते है। एक्टिंग के अलावा रियल एस्टेट में भी निवेश करना एक्टर्स के लिए कोई नई बात नहीं है। इस लिस्ट में कृति सैनन, सोनाक्षी सिंहा, अक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन समेत कई स्टार्स के नाम शामिल हैं।
हाल ही में फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में एक्टर को देखा गया था। फिल्म में उनके साथ करीब 30 से ज्यादा एक्टर्स थे, इसके बावजूद फिल्म में उन्होंने अपनी कॉमिक टाइमिंग से मनोरंजन किया और सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया।
