अक्षय कुमार अपनी अगली फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ की रिलीज के लिए तैयार हैं। उनकी ये फिल्म 26 जून को थिएटर में आने वाली है, लेकिन इससे पहले वो माता रानी का आशीर्वाद लेने पहुंचे हैं। जी हां! अक्षय कुमार ने गुरुवार, 18 जून को कटरा स्थित मां वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन किए।

उनकी इस पावन यात्रा के वीडियो जल्द ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। इस दौरान अक्षय कुमार कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पवित्र गुफा मंदिर में माता वैष्णो देवी के दर्शन और पूजा-अर्चना करते नजर आए।

अक्षय कुमार की एक झलक पाने के लिए रास्ते में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक जुटे। सुरक्षा कर्मियों ने उनकी यात्रा को सुचारु और व्यवस्थित बनाए रखा, साथ ही यह भी सुनिश्चित किया कि अन्य श्रद्धालुओं के दर्शन में कोई बाधा न आए।

यह भी पढ़ें: ‘जय जीसस, श्री अल्लाह…’, धर्म पूछने वालों को ईशान खट्टर का दो टूक जवाब हो रहा वायरल

अक्षय कुमार की भारी फीस को लेकर हो रही चर्चा

बता दें कि अक्षय कुमार को लेकर खबरें आ रही हैं कि उन्होंने ‘वेलकम टू द जंगल’ के लिए मोटी रकम ली है। कुछ रिपोर्ट्स में ये भी कहा जा रहा है कि वो फिल्म के मुनाफे में भी हिस्सेदारी लेने वाले हैं। जिसके कारण उन्होंने अपनी फीस घटाकर करीब 1.7-1.8 करोड़ रुपये कर ली है।

यह भी पढ़ें: ‘मैं सलमान खान से लंबी थी’, उपासना सिंह ने बताया भाग्यश्री से पहले उन्हें ऑफर हुई थी ‘मैंने प्यार किया’

फीस को लेकर अक्षय ने तोड़ी चुप्पी

फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान अक्षय से उनकी फीस को लेकर सवाल किया गया। जिसके जवाब में उन्होंने कहा, “सच बताऊं, जिसने भी आपको बताया… आपने 1.7 करोड़ रुपये कहा ना? मैंने इतनी फीस ली ही नहीं, मुझे उतने पैसे मिले ही नहीं।”