बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार अपनी आने वाली फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ के लिए काफी सुर्खियों में हैं। फिल्म का ट्रेलर आज 11 जून को रिलीज हो चुका है। ट्रेलर लॉन्च इवेंट में फिल्म के कलाकारों को देखा गया। यहां अक्षय कुमार ने अपने रिटायरमेंट प्लान और 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की फीस लेने की अफवाह पर जवाब दिया है। एक्टर ने इस बात को साफ कर दिया है कि वो रिटायरमेंट नहीं ले रहे हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि वो रिटायरमेंट कब लेंगे।

अक्षय कुमार ने रिटायरमेंट प्लान पर दिया जवाब

फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ की स्टारकास्ट को ट्रेलर लॉन्च पर देखा गया। अक्षय कुमार भी अपने अंदाज में फिल्म और खुद से जुड़ी अफवाहों के बारे में बात करते दिखे। एक्टर से पूछा गया कि क्या आपको नहीं लगता कि 36 साल से आप काम कर रहें हैं तो अब रिटायरमेंट का समय आ गया है। अक्षय कुमार इस बात पर अपने अंदाज में जवाब देते हुए कहते है- ‘कई बार मेरे मन में रिटायरमेंट का ख्याल आता है। सुबह करीब 4 बजे जब मेरी नींद खुलती है, तब कभी-कभी सोचता हूं कि अब रिटायर हो जाना चाहिए। लेकिन अगले ही पांच सेकेंड में याद आ जाता है कि शूटिंग पर 300 लोग मेरा इंतजार कर रहे हैं। फिर खुद से कहता हूं कि रिटायरमेंट के बारे में कल सोचेंगे। पिछले 36 सालों से यही चलता आ रहा है।’

यह भी पढ़ें- जब सलमान खान ने दी थी प्रणित मोरे को ‘घटिया’ कॉमेडी के लिए चेतावनी, नेशनल टीवी पर फटकारने का वीडियो वायरल

अक्षय कुमार कब लेंगे रिटायरमेंट

अक्षय ने आगे कहा कि अगर वो रिटायर हो गए तो शायद इलेक्ट्रीशियन, डॉग वॉकर या माली जैसा कोई काम करने लगें। इसलिए उन्हें लगता है कि काम करते रहना ही बेहतर है। जब वो परिवार के साथ समय बिताने के लिए घर पर रहते हैं, तो एक दिन बाद ही घरवाले पूछने लगते हैं कि वह दोबारा काम पर कब लौटेंगे।

अपनी बात पूरी करते हुए एक्टर कहते हैं, ‘मुझे ‘रिटायर’ शब्द ही गलत लगता है। इंसान को मरने से पांच सेकेंड पहले रिटायर होना चाहिए। अगर लंबी जिंदगी जीनी है, तो काम करते रहना चाहिए।’

इस जवाब से ये तो तय है कि एक्टर का रिटायरमेंट लेने का कोई प्लान नहीं है। 36 सालों से इस अभिनय की दुनिया में एक्टर ने एक से बढ़कर एक फिल्म में काम किया है और अपनी एक्टिंग से अपने फैंस को एंटरटेन किया है। इस जवाब के बाद ये साफ हो गया है कि ये सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें- यह गाना बताता है कि मोहब्बत में सबसे भारी बोझ यादों का होता है

अक्षय कुमार की नीरज वोहरा और पंकज धीर को श्रद्धांजलि

अक्षय कुमार ने अपनी फीस को लेकर उड़ रही अफवाहों पर भी रिएक्शन दिया। उन्होंने कहा, ‘जिसने भी यह कहा कि मैंने इस फिल्म के लिए 1.7 करोड़ रुपये फीस ली है, उसने गलत जानकारी दी है। सच तो यह है कि मैंने इतनी फीस ली ही नहीं।’

एक्टर का कहना है कि ‘यह फिल्म उनके लिए पैसों से ज्यादा उसकी कहानी की वजह से खास थी, जिसे दिवंगत लेखक नीरज वोहरा ने लिखा था। अक्षय ने कहा, ‘मैं हमेशा कहता हूं कि कॉमेडी की सबसे ज्यादा सीख मुझे प्रियदर्शन, राजकुमार संतोषी और नीरज वोहरा से मिली है। नीरज ने मुझे बहुत कुछ सिखाया है।’

पंकज धीर के बारे में बात करते हुए एक्टर अक्षय कुमार ने कहा कि उन्होंने पंकज धीर के साथ अपनी पहली फिल्म में काम किया था। वो उसमें विलेन के रोल में थे और ये उनकी आखिरी फिल्म है। वो जहां भी हैं अक्षय उनसे बहुत प्यार करते हैं।