बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार मंगलवार को बीएमसी के मुंबई क्लीन लीग कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां उन्होंने भारत में एलपीजी सिलेंडरों की कमी को लेकर खुलकर बात की। एक्टर ने ये भी बताया कि फिलहाल उनके घर में इसकी किल्लत नहीं है, लेकिन उनकी पत्नी एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना ने बैकअप के लिए दो इलेक्ट्रिक स्टोव ऑर्डर कर दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने नोरा फतेही और संजय दत्त के विवादित गाने पर भी रिएक्शन दिया।
वैसे तो अक्षय ने सीधे तौर पर ‘केडी: द डेविल’ के गाने ‘सरके चुनर तेरी’ पर कुछ नहीं कहा, लेकिन उन्होंने कहा कि अगर बॉलीवुड को क्लीन करना बीएमसी का काम होता तो वो जरूर कुछ करवा सकते थे।
दरअसल अक्षय कुमार से इस गाने पर हो रहे विवाद को लेकर सवाल किया गया। जिसपर उन्होंने इसके बारे में ज्यादा कुछ बोलने से इनकार करते हुए उन्होंने कहा, “ये बीएमसी से जुड़ा सवाल नहीं है, अगर बॉलीवुड क्लीन करना बीएमसी का काम होता तो मैं उनसे कहता कि वो आकर सफाई कर दें।”
यह भी पढ़ें: आदित्य धर के पास है Dhurandhar 3 का आइडिया, ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में मिल सकता है हिंट
मुंबई के AQI पर बोले अक्षय कुमार
बीएमसी कमिश्नर से पूछा गया कि बढ़ रहे AQI पर कई फिल्म जगत के लोगों ने सवाल किए, इसपर उन्होंने कहा कि ये जगह इस मुद्दे पर बात करने के लिए सही नहीं है। इसके बाद अक्षय बोले- “हर जगह कहीं कुछ सही होता है और कुछ गलत। हर चीज में गलती ना निकालें। एक कमरे में कई बत्तियां लगी हैं, एक नहीं चल रही तो उसपर ध्यान ना दें।”
यह भी पढ़ें: ‘धुरंधर’ के फैन हुए कनाडा के प्रधानमंत्री, फिनलैंड के राष्ट्रपति संग चर्चा करते हुए वायरल हुआ वीडियो
बता दें कि अक्षय कुमार प्रियदर्शन की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ में नजर आने वाले हैं। इस कार्यक्रम में भी वो अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग से ही सीधा पहुंचे थे। इसके बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “आज मैं शूटिंग से वक्त निकालकर यहां आया हूं क्योंकि यह मुद्दा यानी स्वच्छता बेहद जरूरी है। हमें सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए।”
नोरा के गाने पर रवि किशन का रिएक्शन
कंगना रनौत और रवि किशन ने भी गाने के खिलाफ अपनी प्रतिक्रिया दी है। रवि किशन ने इसे गलत बताते हुए मेकर्स को कहा है कि वो धुरंधर फिल्म का उदाहरण लें, बिना किसी गलत चीज को दिखाए भी इस फिल्म ने कमाल का प्रदर्शन किया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
