Bhooth Bangla Teaser Review: करीब 16 साल बाद मशहूर निर्देशक प्रियदर्शन और अभिनेता अक्षय कुमार एक बार फिर साथ आ रहे हैं। दोनों की नई फिल्म भूत बंगला का टीज़र हाल ही में जारी किया गया है, जिसे देखकर दर्शकों को भूलभुलैया की याद आ रही है।

भूत बंगला एक डरावनी लेकिन मज़ेदार कहानी पर आधारित है, टीज़र में हमें कई डरावनी घटनाओं की झलक दिखती है।

फिल्म की कहानी की झलक

टीज़र की शुरुआत एक डरावनी और रहस्यमयी हवेली के दृश्य से होती है। गांव मंगलपुर में एक चेतावनी दी जाती है कि यहां कोई शादी नहीं करता, क्योंकि एक खतरनाक आत्मा “वसुधर” के आने का डर रहता है। इसी बीच शादी की तैयारियां चलती दिखाई देती हैं और हवेली में अजीब-अजीब घटनाएं शुरू हो जाती हैं।

‘मेरी जिंदगी का सबसे बुरा दिन’- मोनालिसा ने रचाई शादी तो डायरेक्टर ने बताया लव जिहाद, कहा- सौदा हुआ है

इस दौरान परेश रावल, राजपाल यादव और अक्षय कुमार अपने मज़ेदार डायलॉग्स से हमें हंसाते हैं, भूतिया घटनाएं डर और रोमांच का माहौल है। टीज़र से साफ है कि फिल्म में हॉरर के साथ कॉमेडी का भी तड़का देखने को मिलेगा।

भूत बंगला में अक्षय कुमार के साथ कई जाने-माने कलाकार नज़र आएंगे, जैसे: तब्बू, वामिका गब्बी, जिशु सेनगुप्ता, मनोज जोशी, मिथिला पालकर और राजेश शर्मा।

इसके अलावा अनुभवी अभिनेता असरानी भी फिल्म में दिखाई देंगे। खास बात यह है कि यह असरानी की आख़िरी फिल्म होगी, क्योंकि उनका 20 अक्टूबर 2025 को 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।

फिल्म का निर्माण बालाजी मोशन पिक्चर्स द्वारा किया गया है, जिसमें निर्माता के रूप में एकता कपूर, शोभा कपूर और अक्षय कुमार शामिल हैं।

क्यों खास है भूत बंगला?

• अक्षय और प्रियदर्शन की जोड़ी लंबे समय बाद साथ आई है।
• दोनों की जोड़ी पहले भी कई बड़ी सफल फिल्में दे चुकी है, जैसे गरम मसाला, भागम भाग और दे दना दन।
• यह प्रियदर्शन की 2007 की प्रसिद्ध डर-कॉमेडी भूल भुलैया के बाद उसी जॉनर की दूसरी फिल्म मानी जा रही है।

फिल्म भूत बंगला 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया ने लिया तलाक, 3 साल पहले हुई थी शादी: रिपोर्ट

यहां देखें टीज़र: