बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार साल 2025 के बाद धीरे-धीरे हिट फिल्में देने की राह पर निकल रहे हैं। इस साल उनके पास कई बड़ी फिल्में हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर सकती है। इस बीच उनकी एक अपकमिंग फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट आया है। दरअसल, इस मूवी ने सिनेमाघरों में दस्तक देने से पहले ही बजट का बड़ा हिस्सा निकाल लिया है। आइए इस मूवी की डिटेल्स आपके साथ शेयर कर रहे हैं।

‘भूत बंगला’ के बाद अक्षय कुमार की अगली फिल्म ‘हैवान’ है। इसमें अक्षय कुमार के साथ सैफ अली खान भी नजर आएंगे। खास बात है कि इसका निर्देशन प्रियदर्शन कर रहे हैं। इस बीच बड़ा अपडेट आया है कि अक्षय पाजी की फिल्म ने रिलीज से पहले ही 70 प्रतिशत बजट निकाल लिया है।

बॉक्स ऑफिस हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, हैवान फिल्म के गैर-थिएट्रिकल राइट्स 80 करोड़ रुपये में बेचे गए हैं। सोनी ने ‘हैवान’ के नॉन-थियेट्रिकल राइट्स 80 करोड़ में खरीदे हैं। बता दें कि हैवान की मांग काफी ज्यादा है, और कई कंपनियों ने इसे अपने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लाने के लिए बोली लगाई। यही कारण रहा है कि इसके राइट्स थोड़े महंगे में बिग गए हैं।

यह भी पढ़ें: OTT Watchlist: टेंशन फ्री टाइम चाहिए, ओटीटी की ये कॉमेडी फिल्में और सीरीज कर देंगी मूड फ्रेश

हैवान फिल्म की टीम ने इस डील के साथ निवेश का करीब 70 प्रतिशत हिस्सा निकाल लिया है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा जल्द ही मेकर्स कर सकते हैं। फिलहाल संभावना लगाई जा रही है कि मूवी अगस्त महीने में बड़े पर्दे पर दस्तक दे सकती है। हैवान के बारे में बता दे कि मेकर्स इसकी रिलीज डेट को सोच-समझकर तय करेंगे। इस फिल्म को मेकर्स ऐसे समय में रिलीज करने का फैसला लेंगे, जब बॉक्स ऑफिस पर टक्कर देने के लिए कोई बड़ी फिल्म मौजूद ना हो।