अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म ‘भूत बंगला’ से उनका पहला लुक सामने आया है। इस मोशन पोस्टर में अक्षय कुमार गले और हाथ में रुद्राक्ष की माला पहने नजर आ रहे हैं। उनकी आंखों में काला चश्मा है।
अक्षय कुमार का ये लुक देखकर आपको उनकी फिल्म भूलभुलैया का लुक याद आ जाएगा।
भूत बंगला एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है जो अपनी घोषणा के बाद से लगातार चर्चा में है। इस फिल्म के साथ अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी 16 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है। इस वजह से दर्शक काफी उत्साहित हैं।
भूत बंगला का मोशन पोस्टर आउट
मेकर्स ने फिल्म का जो पोस्टर रिलीज किया है उसमें अक्षय कुमार सिंहासन पर बैठे नजर आ रहे हैं। इस सिंहासन पर डरावने सिर नजर आ रहे हैं जो मुंह खोले हुए हैं वहीं अक्षय कुमार भी मुंह खोले नजर आ रहे हैं।
रुद्राक्ष की माला और चश्मे वाला लुक काफी अट्रैक्टिव लग रहा है।
कैप्शन में लिखा है- दस को देंगे दस्तक, इंतजार करो तब तक। अक्षय कुमार की ये फिल्म 10 अप्रैल 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।
प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ तब्बू, वामिका गब्बी, परेश रावल जैसे सितारे भी नजर आएंगे। फिल्म में राजपाल यादव और मिथिला पालकर भी अहम रोल में हैं।
