फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में पहली बार भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के साथ अक्षय कुमार मजेदार डांस करते दिखाई दिए हैं। फिल्म में दोनों पर एक गाना फिल्माया गया है जिसका नाम ‘घिस घिस घिस’ है। इस गाने को लोगों ने काफी पसंद किया है। एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने अब इस गाने के शूट से जुड़ा एक किस्सा साझा किया है। एक्ट्रेस का कहना है कि अक्षय को काफी बुखार था फिर भी उन्होंने गाने की शूटिंग जारी रखी।

30 से ज्यादा कलाकारों से भरी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून को रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म की हाइप बढ़ाने के लिए इसमें एक भोजपुरी गाने को एड किया है। अक्षय के काम की तारीफ करते हुए अक्षरा ने इस बात का खुलासा किया कि इस गाने की शूटिंग के दौरान अक्षय को तेज बुखार था, लेकिन फिर भी एक्टर ने शूटिंग नहीं रोकी।

यह भी पढ़ें- ‘कुछ तो लोग कहेंगे’ में छिपा है खुशहाल जिंदगी का सबसे बड़ा सबक

अक्षय कुमार ने बुखार में किया शूट

उन्होंने कहा, ‘सबसे बड़ी बात ये थी कि शूटिंग के दौरान उन्हें 103 या 104 डिग्री तक बुखार था। मैं लगातार उन्हें देख रही थी और तभी मुझे एहसास हुआ कि वह अपने काम और कला से कितना प्यार करते हैं। वह अपने काम को पूरी जिम्मेदारी, अनुशासन और समर्पण के साथ निभाते हैं।’

इसके साथ ही एक्ट्रेस ने बताया कि उनका क्या रिएक्शन था जब उन्हें फोन आया कि उन्हें एक गाना खिलाड़ी कुमार का साथ शूट करना है। अक्षरा ने कहा, ‘मुझे अहमद सर के प्रोडक्शन हाउस से फोन आया था। उन्होंने बताया कि ‘वेलकम टू द जंगल’ में एक गाना है, जिसे मुझे करना है। शुरुआत में मैं थोड़ी हिचकिचाई थी। बाद में गणेश आचार्य सर का फोन आया, जिससे मुझे काफी भरोसा मिला।’

यह भी पढ़ें- Dharman: खूंखार डॉक्टर बने रजनीकांत, 173वीं फिल्म ‘धर्मन’ में रजनीकांत का खौफनाक अवतार, पहला लुक आया सामने

अक्षय और गणेश आचार्य के साथ काम करने पर अक्षरा का रिएक्शन

‘उन्होंने पूछा कि क्या मैं यह गाना करना चाहूंगी। मैंने उनसे गाने के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि यह एक शानदार ट्रैक है और मुझे जरूर पसंद आएगा। उन्होंने मुझे इसे करने के लिए प्रोत्साहित किया। जैसे ही मैंने गणेश सर और अक्षय सर का नाम सुना, मैं पूरी तरह हैरान रह गई और कुछ पल के लिए समझ ही नहीं पाई कि क्या कहूं।’

अहमद खान के निर्देशन में बनी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून को रिलीज होगी। फिल्म का प्रमोशन जोरों शोरो से चल रहा है। फिल्म में अक्षय कुमार, दिशा पाटनी, रवीना टंडन, अरशद वारसी, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, राजपाल यादव, क्रुशना-कीकू, जैकलीन, जॉनी लीवर, तुषार-श्रेयस, लारा दत्ता, दलेर मेहंदी समेत 34 से ज्यादा एक्टर्स दिखाई देंगे।