भोजपुरी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह इन दिनों अपने गाने ‘घिस घिस घिस’ के लिए काफी चर्चा में हैं। फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में अक्षय कुमार के साथ उनका ये डांस नंबर देखने मिला था। इस गाने में अक्षरा सिंह के साथ अक्षय कुमार जबरदस्त डांस करते दिखे थे। हाल ही में फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर फिल्म की पूरी स्टारकास्ट को देखा गया, वहां अक्षरा सिंह भी मौजूद थी।

एक्ट्रेस ने बताया कि अक्षय कुमार के साथ डांस नंबर के लिए जब उन्हें ऑफर आया तो उनकी पहला रिएक्शन क्या था। इस बात के जवाब में अक्षरा ने कहा कि सबसे पहले तो उन्हें विश्वास ही नहीं हुआ कि ये सच है। चलिए बताते है पूरी खबर…

यह भी पढ़ें- ‘आज सीधा जेल जाएगा, तब हीरो बन गया’ मधु ने अपनी ही फिल्म ‘फूल और कांटे’ पर उठाए सवाल

अक्षरा सिंह का ‘घिस घिस गाना’ मिलने पर पहला रिएक्शन

फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ के भोजपुरी गाने ‘घिस घिस घिस’ में अक्षरा सिंह को देखा गया। गाने के लिए उन्होंने फैंस से जमकर तारीफें बटोरीं। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर पहुंची अक्षरा सिंह से जब ये सवाल किया गया कि अक्षय कुमार के साथ काम करने पर ऑफर मिलने पर उनका क्या रिएक्शन था तो अक्षरा ने जवाब में कहा कि ‘वो पांच बार वॉशरूम गई थी।’ जवाब सुनते ही वहां बैठे लोगों ने उनकी तरफ मुड़कर देख।

एक्ट्रेस ने अपनी बोली बात को स्पष्ट करते हुए कहा कि ‘उन्हे यकीन ही नहीं हुआ था, ये उनके लिए सपने जैसा ही था, मुझे लगता है जब मैं छोटी थी, सर को हमेशा से देखती आई हूं। मुझे लगता है बिहार का हर एक बच्चा, हर किसी के जहन में ये गाना रोम रोम में बसा हुआ है। ये मेरे लिए तो सबसे बड़ा मौका था।’

‘घिस घिस घिस’ गाना

गाने की बात करें तो ‘घिस घिस घिस’ गाने में अक्षरा सिंह और अक्षय कुमार के डांस को लोगों ने पसंद किया था। फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में इस गाने को फिल्माया गया है। कमाल बात ये है कि अक्षय को इस अवतार में देखना उनके फैंस के लिए काफी मजेदार था। साथ ही गाने में अक्षरा सिंह की भी काफी तारीफ हुई थी। सिर्फ 2 हफ्ते में इस गाने के यूट्यूब वीडियो पर 24 मिलियन व्यूज है।

यह भी पढ़ें- रजनीकांत की जेलर 2 से शाहरुख खान का पत्ता साफ, ‘ग्रीक गॉड’ ऋतिक रोशन का होगा जबरदस्त कैमियो

फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का ट्रेलर

फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का ट्रेलर कल 11 जून को रिलीज हुआ जिसके बाद चर्चा में आ गया। करीब 34 से ज्यादा कलाकारों के साथ बनने वाली इस फिल्म में भरपूर कॉमेडी, एक्शन और मजेदार रोस्टिंग देखने मिलेगी। इसका अंदाजा फिल्म के ट्रेलर से लगाया जा सकता है। ‘वेलकम’ फिल्म फ्रेंचाइजी में अक्षय कुमार की एक बार फिर से वापसी हुई है।

हालांकि कॉमेडी का भार सिर्फ उनके कंधों पर नहीं होने वाला है। परेश रावल, राजपाल यादव, जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी, रवीना टंडन, दिशा पाटनी, जैकलीन जैसे कलाकार फिल्म में दिखाई देंगे। सिनेमाघरों में फिल्म 29 जून को रिलीज होगी।