छठ पर्व की तैयारियों के बीच भोजपुरी अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह का गीत चर्चा में हैं। उन्होंने नवरात्रि से पहले अपना एक गीत रिलीज किया है जो छठ के पर्व पर आधारित है और इसके बोल हैं ‘बाढ़ में बिहार छठी मईया खेवनहार’।

इस गीत में वो छठी मईया की महिमा का महिमामंडन कर रही हैं। ये गत छठी मैया के प्रति भक्तों की आस्था को समर्पित यह गीत पर्व के माहौल को और खास बनाने वाला है। छठ के मौके पर भोजपुरी में हर साल कई नए गीत रिलीज होते हैं। अब अक्षरा सिंह का यह गीत भी छठी मईया को समर्पित है।

गीत के बोल हैं-

बाढ़ में बिहार हो, ए मइया,
तू ही अब खेवनहार हो।
ए मइया, तू ही अब खेवनहार हो।

गइया से बछिया बिछुड़ गइल,
खोंता से चिरई बिछुड़ गइल।

तिनका-तिनका से जोड़ल घरवा,
ना उजड़े बिखरल परिवार हो।
डूबल बा बिहार हो,
हे मइया, तू ही अब खेवनहार हो।
हे मइया, तू ही अब खेवनहार हो।

एतना तबाही आइल,
लोग के भागिए फूटल।
अँखिया के सोझे रामा,
बबुआ-बबुनी डूबल।

डूबल-डूबल रे, डूबल घर-संसार हो,
दुखवा से करऽ ना पार हो।
हे मइया, तू ही अब खेवनहार हो।
हे मइया, तू ही अब खेवनहार हो।

अँखिया के पियास से पखारतानी,
श्रद्धा के दियवा में बाती बारतानी।
सुन लऽ ना भक्त के पुकार हो,
अक्षरा लगावेली गोहार हो।

हे मइया, तू ही अब खेवनहार हो,
हे मइया, के बचाई संसार हो।

यह भी पढ़ें: ‘आय हाय’ गाने के लिए रीति तिवारी हुईं ट्रोल, सपोर्ट में उतरीं अक्षरा सिंह, बोलीं- जुबान तो बस वही…

छठ पर्व बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। इस दौरान व्रती भगवान सूर्य को अर्घ्य देते हैं और छठी मईया की पूजा-अर्चना करते हैं। लोकगीतों और भक्ति गीतों का इस पर्व में खास महत्व है। घरों से लेकर घाटों तक छठ के पारंपरिक गीतों की गूंज सुनाई देती है।

बता दें कि अक्षरा सिंह अकसर हर मौके पर गीत रिलीज करती हैं। हर बार उनके गीत चर्चा में रहते हैं। इस वक्त उनका एक और देवी गीत भी चर्चा में है, जिसके बोल हैं, “आपन तलवार दे दा’, जिसे अक्षरा सिंह ने न केवल गाया है बल्कि उसमें परफॉर्म भी किया है।”