Akka Teaser: नेटफ्लिक्स पर यशराज फिल्म्स लेकर आ रहा है धमाकेदार गैंगस्टर सीरीज। एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश और राधिका आप्टे जल्द ही नई वैब सीरीज अक्का में नजर आने वाली हैं। एक ऐसी नगरी की कहानी जहां पर औरतें सिर्फ घर नहीं कारोबार भी चलाती हैं।

कीर्ति सुरेश के जन्मदिन के मौके पर सीरीज का टीजर रिलीज कर दिया गया है। मेकर्स ने सीरीज की रिलीज डेट से लेकर सभी जानकारियां भी दर्शकों के साथ शेयर कर दी हैं। चलिए बताते हैं कैसा है अक्का का टीजर

‘अक्का’ का टीजर रिलीज

1 मिनट 13 सेकेंड के इस टीजर की शुरूआत एक दमदार डायलॉग के साथ होती है। जिसमें एक शख्स कह रहा है कि ये एक ऐसी जगह की कहानी है जहां पर 800 सालों से औरतों का राज चलता है। इसी के साथ कीर्ति सुरेश की एक शानदार डायलॉग के साथ एंट्री होती है, वह कहती हैं, हमारे यहां की औरतें सिर्फ घर नहीं कारोबार भी चलाती हैं।

उनके खिलाफ जाने का नतीजा सिर्फ मौत है। ये औरतें सिर्फ कारोबार नहीं चलाती बल्कि उनके साथ धोखा करने वाले को सजा के नाम पर सीधा एक खतरनाक मौत देती हैं। ये एक गैंगस्टर सीरीज होने वाली है लेकिन इस सीरीज की गैंगस्टर महिलाएं रहेंगी।

राधिका आप्टे-कीर्ति सुरेश होंगे आमने-सामने

टीजर के एंड में राधिका आप्टे की एंट्री होती है, जहां वह कहती है कि अब बहनों का राज खत्म करने का समय आ गया है। टीजर से साफ है कि सीरीज में कीर्ति सुरेश और राधिका आप्टे एक दूसरे के आमने-सामने रहने वाले हैं।

यह भी पढ़े-ं Jailer 2 Box Office Collection Day 2: रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने फिल्म के पहले पार्ट का तोड़ा रिकॉर्ड, 2 दिन में कमाए 200 करोड़

पेरनुरु नाम की रियासत की कहानी

वाईआरएफ एंटरटेनमेंट की सीरीज ‘अक्का’ से धर्मराज शेट्टी निर्देशन में डेब्यू कर रहे हैं। उन्होंने ही इस सीरीज का लेखन भी किया है। इसकी कहानी पेरनुरु नाम की रियासत पर आधारित है, जहां सदियों से महिलाओं का राज रहा है। सत्ता की लड़ाई, परंपराओं और आपसी दुश्मनी के बीच बुनी गई यह कहानी दर्शकों को रोमांच से भरने वाली है।

कब रिलीज होगी अक्का

कीर्ति सुरेश और राधिका आप्टे के अलावा इस सीरीज में तन्वी आजमी भी नजर आने वाली हैं। आदित्य चोपड़ा, योगेंद्र मोगरे और अक्षय विधानी इसके एक्जीक्यूटिव निर्माता हैं। ‘अक्का’ का प्रीमियर 30 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर होगा।

यह भी पढ़ें- Gajab Raat Trailer: एक रात, एक शख्स और कई फैसले, नेटफ्लिक्स पर ‘गजब रात’ के साथ लौटे मनोज बाजपेयी