महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का 28 जनवरी 2026 को एक भयानक विमान दुर्घटना में निधन हो गया है। वह अपने निजी चार्टर्ड विमान Bombardier Learjet 45 से मुंबई से बारामती जा रहे थे। लैंडिंग के दौरान बारामती हवाई अड्डे के पास उनका विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और आग के गोले में बदल गया। इस हादसे में पवार के साथ विमान के दो पायलट और दो सुरक्षा कर्मी भी शामिल थे और कोई भी व्यक्ति जीवित नहीं बच पाया। उनके निधन से हर कोई स्तब्ध है, राजनीति से जुड़े लोगों के साथ-साथ एक्टर्स ने भी शोक जताया है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत ने संसद के बाहर मीडिया से बात करते हुए कंगना रनौत ने कहा, “हे भगवान! यह बहुत भयानक है। मुझे बहुत खेद है। मेरे पास कहने के लिए शब्द कम पड़ रहे हैं।”

अजय देवगन ने एक्स पर लिखा, “माननीय उपमुख्यमंत्री अजीत पवार जी के दुखद निधन से स्तब्ध और व्यथित हूं। उनके परिवार, प्रियजनों और इस अपार क्षति से प्रभावित सभी लोगों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। ओम शांति।”

यह भी पढ़ें: जब धर्मेंद्र के निधन के बाद हेमा मालिनी से मिलने पहुंचे थे अजित पवार, डिप्टी सीएम की प्लेन हादसे में मौत

संजय दत्त ने भी उनके जाने पर शोक जताते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। जिसमें लिखा, “इस दुखद क्षति से स्तब्ध और दुखी हूं। वे सबसे प्रभावशाली नेताओं में से एक थे, जिन्होंने अमिट छाप छोड़ी है। परिवार और सभी प्रभावित लोगों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। शक्ति और शांति के लिए प्रार्थना। ओम शांति।”

शिल्पा शेट्टी ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “पवार परिवार के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। अजित दादा, आपकी आत्मा को शांति मिले। एक सशक्त और साहसी नेता। ओम शांति।”

शत्रुघ्न सिन्हा ने एक्स पर लिखा, “महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार स्पीक्स के विमान दुर्घटना में असमय निधन से मैं बहुत दुखी और स्तब्ध हूं। वे महाराष्ट्र के एक प्रतिष्ठित नेता थे, जिनकी सबसे अधिक प्रशंसा, प्रेम और चर्चा होती थी वे इस धरती के सपूत और बारामती का गौरव थे। उन्होंने राजनीति में एक बहुत बड़ा शून्य छोड़ दिया है, विशेष रूप से महाराष्ट्र और भारत के प्रति उनके योगदान और अटूट समर्पण के संदर्भ में। उनके परिवार, मित्रों और समर्थकों को इस दुख की घड़ी में शक्ति और शक्ति के लिए प्रार्थना और हार्दिक संवेदना। शांति।”

रितेश देशमुख ने एक्स पर लिखा, “यह जानकर मुझे गहरा सदमा लगा है और मेरा दिल टूट गया है कि हमने एक दुखद दुर्घटना में अजीत दादा को खो दिया है। महाराष्ट्र के सबसे ऊर्जावान नेताओं में से एक, वे काम में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करते थे और अपने आसपास के लोगों को उत्कृष्टता हासिल करने के लिए लगातार प्रेरित करते रहते थे। वे अपनी बात कहने में कभी संकोच नहीं करते थे, उनकी हाजिरजवाबी बेजोड़ थी और पूरे राज्य में उन्हें बहुत प्यार किया जाता था।”

यह भी पढ़ें: OTT पर आई 2 घंटे 15 मिनट की सस्पेंस फिल्म, आखिरी 20 मिनट में बदल जाती है पूरी कहानी; भूलकर भी ना करें मिस

एक्ट्रेस-राजनेता स्मृति ईरानी ने लिखा, “दुखद विमान दुर्घटना में श्री अजीत पवार जी के असामयिक निधन से मैं स्तब्ध और दुखी हूं। जनता के प्रति उनकी सेवा और वर्षों के राजनीतिक नेतृत्व को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ हैं। ओम शांति।”