मुंबई नगर निगम (BMC) ने बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन के जुहू वाले बंगले पर कथित तौर पर बिना परमिशन के चल रहे निर्माण पर कार्रवाई की है। रिपोर्ट की माने तो एक्टर के बंगले के कुछ हिस्से को तोड़ा गया है, जिसके लिए उनके पास परमिशन नहीं थी।

बीएमसी का दावा है कि एक्टर को इस अवैध निर्माण को रोकने के लिए पहले नोटिस भेजा गया था, हालांकि दैनिक भास्कर ने एक खबर में अजय देवगन के पीआर पराग देसाई के हवाले से बताया है कि ये खबर झूठ है।

एएनआई के मुताबिक, मुंबई के जुहू स्थित अभिनेता अजय देवगन के बंगले पर बीएमसी ने कार्रवाई की। नगर निगम ने कथित तौर पर अवैध तरीके से किए गए निर्माण के कुछ हिस्सों को तोड़ दिया है।

बीएमसी के मुताबिक, बंगले के अंदर बिना जरूरी अनुमति के बदलाव किए जा रहे थे। इसमें अंदरूनी निर्माण, पार्टिशन वॉल बनाने, खिड़कियां लगाने और दूसरे निर्माण के काम शामिल थे।

यह भी पढ़ें- काजोल ने परिवार संग की दुर्गा पूजा, तनुजा-तनीषा और अयान दिखे, रानी मुखर्जी रहीं नदारद

इस मामले में बीएमसी ने 10 सितंबर 2026 को मुंबई नगर निगम अधिनियम की धारा 354A के तहत नोटिस भी जारी किया था। नोटिस में निर्माण के काम को तुरंत रोकने और जरूरी दस्तावेज और परमिशन से जुड़े कागजात जमा करने का ऑर्डर दिया था।

यह भी पढ़ें- न आवाज थी, न बड़ी स्टारकास्ट, फिर कैसे बनी थी फिल्म? जानें 109 साल पुरानी है ‘लंका दहन’ की कहानी

हालांकि, BMC का आरोप है कि नोटिस जारी होने के बावजूद निर्माण कार्य जारी रहा। इसके बाद बीएमसी ने कार्रवाई करते हुए बंगले में किए गए कथित अवैध निर्माण के कुछ हिस्सों को ध्वस्त कर दिया। इस पूरे मामले पर अभी एक्टर ने कोई जवाब नहीं दिया, बस उनकी पीआर टीम की तरफ से पराग देसाई ने इन खबरों का खंडन करते हुए इन्हें झूठ बताया है।

इन दिनों एक्टर अजय देवगन अपनी फिल्म दृश्यम 3 के लिए काफी चर्चाओं में हैं। उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को रिलीज हुए 15 दिन हो चुके हैं और दृश्यम 3 करीब 500 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है। इस बारे में पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…