ओटीटी लवर्स के बीच अक्सर कुछ बेहतरीन फिल्मों का जिक्र चलता है। एक्शन फिल्मों के लिए सबसे पहले रोहित शेट्टी का नाम आता है। बॉलीवुड की कई हिट फ्रैंचाइजी एक्शन फिल्म उनकी ही है। इन दिनों रोहित अपने घर पर हुई फायरिंग को लेकर सुर्खियों का हिस्सा बने हुए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है, और डायरेक्टर ने अपने करीबी दोस्तों से घर ना आने की सलाह दी थी। इतना ही नहीं, एक्टर दो दिन के लिए अपने सभी अपकमिंग प्लान कैंसिल कर चुके हैं। खैर, यहां जिक्र उनकी बेहतरीन एक्शन फिल्मों का कर रहे हैं, जो एंटरटेनमेंट का फुल डोज देने का काम करती हैं।
सिंघम
रोहित शेट्टी की हिट फिल्मों की लिस्ट में सबसे पहला नाम सिंघम का लिया जाता है। अजय देवगन ने इस फिल्म में लीड किरदार की भूमिका निभाई है। फिल्म के सीक्वल को भी खूब पसंद किया गया। इस फिल्म के बाद ही बाजीराव सिंघम के रूप में अजय देवगन की पहचान बनीं, और उनका यह किरदार हिट साबित हुआ। अमेजन प्राइम वीडियो पर इस फिल्म का लुत्फ आप उठा सकते हैं।
गोलमाल 3
अनलिमिटेड फन और दमदार एक्शन के लिए गोलमाल 3 को देख सकते हैं। इस फिल्म को भी रोहित शेट्टी ने बनाया है, और इसकी कहानी को भी अक्सर फैन सराहते रहते हैं। खास बात है कि इस मूवी का नाम उन फिल्मों की लिस्ट में शामिल किया जाता है, जिन्हें देखने के दौरान गलती से भी बोरियत महसूस नहीं हो सकती है।
चेन्नई एक्सप्रेस
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की जोड़ी को हिट बनाने का क्रेडिट चेन्नई एक्सप्रेस को जाता है। खास बात है कि इस एक्शन-कॉमेडी फिल्म ने लोगों का खूब मनोरंजन किया। अगर आपने अभी तक रोहित शेट्टी की इस चर्चित फिल्म को नहीं देखा है, तो नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम वीडियो जैसे प्लेटफॉर्म पर इसका लुत्फ आप उठा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: ‘भूल भुलैया 3’ को लेकर अमाल मलिक का खुलासा, बोले- सोनू निगम के लिए खड़ा हुआ तो मुझे हटाने की तैयारी थी
सिंघम अगेन
एक्शन से भरपूर सिंघम अगेन का नाम भी इस लिस्ट में शामिल किया जाता है। आलोचकों से फिल्म को अच्छी प्रतिक्रियाएं नहीं मिली, लेकिन इसके बाद भी यह फिल्म फुल एक्शन का डोज देने वाली साबित हुई।
सूर्यवंशी
अक्षय कुमार की हिट फिल्म सूर्यवंशी को भी दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिली थी। साल 2021 की यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है। रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की यह हिट फिल्मों में से एक है।
