बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने 11 अक्टूबर को अपना 84वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर उनके फैंस और बॉलीवुड के कई सितारों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। वहीं, ऐश्वर्या राय बच्चन ने भी अपने ससुर अमिताभ बच्चन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

ऐश्वर्या हर साल की तरह इस बार भी उनके लिए खास पोस्ट शेयर करती नजर आईं। वह अक्सर अपनी बेटी आराध्या बच्चन की अपने दादाजी के साथ तस्वीरें शेयर करती हैं। इस बार भी उन्होंने आराध्या और अमिताभ बच्चन की प्यारी झलक फैंस के साथ शेयर की।

ऐश्वर्या राय की अमिताभ को बर्थडे विश

आराध्या का साथ तस्वीर के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा- ‘जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं प्यारे पा-दादाजी। भगवान आपको हमेशा खुश और स्वस्थ रखे। आप पर हमेशा उनका आशीर्वाद बना रहे।’

सैकड़ों फैंस की लगी भीड़

अमिताभ बच्चन के 84वें जन्मदिन पर मुंबई में उनके घर जलसा के बाहर फैंस जमा हुए। सभी अपने पसंदीदा स्टार को जन्मदिन की बधाई देने आए थे, एक्टर की एक झलक देखने के लिए पैंस काफी एक्साइटेड थे।

यह भी पढ़ें- अमिताभ बच्चन का 394 मिलियन व्यूज वाला 45 साल पुराना गाना, आज भी प्रेमी जोड़े रील्स के लिए करते हैं इस्तेमाल

अमिताभ बच्चन मरून कुर्ता और भूरे रंग की शॉल पहनकर घर से बाहर आए। उन्होंने फैंस से मुलाकात की और उनके प्यार के लिए धन्यवाद कहा। इस दौरान कई फैंस अपने फेवरेट अभिनेता के पोस्टर और बैनर लेकर पहुंचे थे।

साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी से लेकर बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन समेत कई फिल्मी सितारों ने बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को जन्मदिन की बधाई दीं। सभी ने इस खास मौके पर उनके लिए अपना प्यार और सम्मान जाहिर किया।

यह भी पढ़ें- ‘पूरा देश जंतर–मंतर होगा’, मोदी सरकार पर प्रकाश राज का हमला, कह दी बड़ी बात

अमिताभ ने किया जन्मदिन पर ब्लॉग पोस्ट

अमिताभ बच्चन ने भी दिन की शुरुआत अपने ब्लॉग पर इमोशनल मैसेज शेयर करते हुए की। उन्होंने लिखा, ‘अपनों की ओर से मिला प्यार, अपनापन और खूबसूरत सरप्राइज किसी खास शाम को यादगार बना देते हैं।’

https://www.tumblr.com/srbachchan/830137476536467456

उन्होंने आगे बताया कि वह शाम उनके लिए कई भावनाओं और यादों से भरी रही। अक्सर अकेलेपन में मन में उठने वाले विचार उस शाम खुलकर सामने आए, जिन्हें वह हमेशा संभालकर रखना चाहेंगे। अमिताभ ने अपने मैसेज के एंड में सभी के प्यार के लिए धन्यवाद जताते हुए लिखा, ‘स्नेह सहित, अमिताभ बच्चन।’