अमेरिका से अवार्ड जीतकर लौट रही ऐश्वर्या को बेटी का हाथ पकड़ने पर किया गया ट्रोल
कई लोगों ने ऐश्वर्या के बारे में कहा कि वे आराध्या को लेकर ज़रूरत से ज़्यादा प्रोटेक्टिव हो रही हैं, तो वहीं कुछ लोगों ने कहा कि वह आराध्या का आत्मविश्वास छीन रही हैं।

हाल ही में ऐश्वर्या राय को सिर्फ इसलिए ट्रोल किया गया था क्योंकि उन्होंने अपनी बेटी आराध्या को किस करते हुए एक फोटो शेयर की थी। अमेरिका से मेरिल स्ट्रीप अवार्ड लेने के बाद वापस लौटीं ऐश्वर्या को एक बार फिर आराध्या को लेकर ट्रोल किया गया। दरअसल अमेरिका से अवार्ड जीतने के बाद ऐश्वर्या मुंबई एयरपोर्ट पर अपनी बेटी का हाथ पकड़कर चल रही थी। ऐश्वर्या के साथ उनकी मां भी मौजूद थी। उनका ये वीडियो वायरल हो रहा है और कई सोशल मीडिया ट्रोलर्स ने उन्हें निशाना बनाया। मेरिल स्ट्रील अवार्ड जैसे प्रतिष्ठित अवार्ड पर बधाईयां देने की जगह कई लोग उन्हें ट्रोल करने लगे।
कई लोगों ने ऐश्वर्या के बारे में कहा कि वे आराध्या को लेकर ज़रूरत से ज़्यादा प्रोटेक्टिव हो रही हैं, तो वहीं कुछ लोगों ने कहा कि वह आराध्या का आत्मविश्वास छीन रही हैं। वही एक ट्रोलर ने लिखा कि आराध्या एक नॉर्मल चाइल्ड नहीं हैं। तैमूर में गज़ब का विश्वास देखने को मिलता है, जबकि आराध्या ऐसी नहीं हैं। एक ट्रोलर ने ये तक लिखा कि ऐश्वर्या अपनी बेटी को बिगाड़ रही हैं।

भारत की ग्लोबल एबैंसेडर के तौर पर पहचान बना चुकीं ऐश्वर्या पिछले काफी समय से इंटरनेशनल फैशन लेबल्स का चेहरा रही हैं और कई हॉलीवुड फिल्मों में काम भी कर चुकी है। हाल ही में घोषणा हुई थी कि उन्हें वीमेन इन फिल्म एंड टीवी इंडिया अवार्ड में प्रतिष्ठित मेरल स्ट्रीप अवार्ड से नवाज़ा जाएगा। गौरतलब है कि ऐश्वर्या हाल ही में अनिल कपूर और राजकुमार राव के साथ फिल्म फन्ने खां में नज़र आईं थी। उन्होंने फिल्म गुलाब जामुन भी साइन की है। इस फिल्म में वे अपने पति अभिषेक बच्चन के साथ काम करती नज़र आएंगी। गौरतलब है कि इससे पहले अभिषेक और ऐश्वर्या फिल्म रावन में साथ नज़र आए थे। 2010 में आई इस फिल्म को मणिरत्नम ने डायरेक्ट किया था। अभिषेक की मनमर्जियां को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस फिल्म में अभिषेक के अलावा विकी कौशल और तापसी पन्नू भी हैं। इस फिल्म को अनुराग कश्यप ने डायरेक्ट किया है।