Aishwarya Rai Cannes 2026 Looks: ऐश्वर्या राय बच्चन ने कान्स फिल्म फेस्टिवल के आखिरी दिनों में एंट्री ली और वहां अपने शानदार लुक्स से सभी का ध्यान खींचा। अब कान्स के समापन समारोह से अभिनेत्री का नया लुक सामने आया है, जिसने हर जगह तहलका मचा दिया। एक्ट्रेस ने इस इंटरनेशनल फेस्टिवल के खत्म होने के साथ सारी लाइमलाइट भी लूट ले गईं।
बता दें कि कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 की शुरुआत 12 मई को हुई थी और यह 23 मई को खत्म हो गया। ऐश्वर्या राय से पहले आलिया भट्ट, तारा सुतारिया, जैकलीन और मौनी रॉय समेत कई अभिनेत्रियां इस इवेंट का हिस्सा बनी थीं। वहीं, ऐश्वर्या इवेंट खत्म होने से दो दिन पहले रेड कार्पेट पर नजर आईं।
क्लोजिंग सेरेमनी में ऐश्वर्या ने लूटी लाइमलाइट
कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में ऐश्वर्या राय ने डिजाइनर चेनी चान कूचर का कस्टम व्हाइट पैंटसूट पहना। उनके इस आउटफिट के लैपल पर सिल्वर एम्बेलिशमेंट्स थे और शोल्डर्स, एल्बो के आसपास बड़े-बड़े फेदर्स लगे हुए थे, जिसने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा।
ऐश्वर्या राय का यह लुक स्टाइलिस्ट मोहित राय ने स्टाइल किया था। अपने इस लुक को पूरा करने के लिए ऐश्वर्या ने वेवी हेयर और स्मोकी आई मेकअप किया। जब वह रेड कार्पेट पर आईं तो हर कोई उन्हें देखता ही रह गया। वहीं, ऐश्वर्या ने भी लोगों को निराश नहीं किया। उन्होंने विदेशी पैपराजी के सामने खड़े होकर अलग-अलग अंदाज में पोज दिया। अब उनके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
पहले दिन पहना था ब्लू गाउन
इससे पहले ऐश्वर्या ने ‘लाइट ऑन विमेन वर्थ’ गाला में ब्लू ऑफ-शोल्डर गाउन पहना था। फिर वह एक डिनर के दौरान पिंक गाउन पहने नजर आईं, जिसमें फ्लोइंग शिफॉन केप लगा हुआ था। इसके अलावा ड्रेस पर फ्लोरल ज्वेलरी एप्लीक वर्क भी किया गया था। बता दें कि सिर्फ ऐश्वर्या ही नहीं, बल्कि उनकी लाड़ली आराध्या ने भी खूब लाइमलाइट बटोरी। आराध्या बच्चन ने डिनर के समय रेड गाउन पहना और उसपर मैचिंग कैप भी ली।
