बॉलीवुड में अक्सर फिल्म की जोड़ी हिट होने के बाद उनके अफेयर की बातें होने लगती हैं। ‘सैय्यारा’ फिल्म में एक साथ नजर आए अहान पांडे और अनित पड्डा को लेकर भी लंबे समय से ये खबर चल रही थी, इसी बीच अहान ने अवॉर्ड फंक्शन में अनीत को प्रपोज कर दिया। इसका वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बता दें कि कुछ दिनों पहले भी अहान और अनित को मुंबई के रेस्टॉरेंट और एयरपोर्ट पर एक साथ देखा गया। सूत्रों के मुताबिक, ‘सैय्यारा’ की शूटिंग के दौरान दोनों काफी करीब आए थे। अहान ने अनित का जन्मदिन भी खास तरीके से मनाया था, जिसके फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे।
अब एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अहान पांडे अवॉर्ड शो में सबके सामने अनित पड्डा को प्रपोज करते दिख रहे हैं। वीडियो में अहान कह रहे हैं, “मेरी खूबसूरत सह-अभिनेत्री अनित पड्डा… मैं आपको प्रपोज करता हूं।” अनित जवाब दे रही हैं, “मैं आपका प्रपोजल स्वीकार करती हूं। आई लव यू।” इसके बाद दोनों गले लगते हैं।
इस अवॉर्ड शो में अहान को बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड मिला। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यशराज फिल्म्स के आदित्य चोपड़ा ने दोनों को अपने रिश्ते को फिलहाल प्राइवेट रखने की सलाह दी थी। इसके बावजूद अब इस वीडियो के बाद फैन्स में खुशी और चर्चाओं का दौर चल रहा है।
यह भी पढ़ें: ‘उनकी सेहत में सुधार हुआ है’, जावेद अख्तर ने दिया सलीम खान का हेल्थ अपडेट
रियल लाइफ में भी रील लाइफ जैसी केमिस्ट्री दिखाने वाली इस जोड़ी के लिए फैंस काफी खुश हैं। वायरल वीडियो पर यूजर्स ने ढेर सारा प्यार लुटाया है। फैंस का कहना है कि वो इस दिन का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।
पहले बताया था दोस्त
GQ को दिए एक इंटरव्यू में, अहान ने कहा, “अनीत मेरी सबसे अच्छी दोस्त है। पूरा इंटरनेट सोचता है कि हम साथ हैं, लेकिन हम साथ नहीं हैं। केमिस्ट्री हमेशा रोमांटिक नहीं होती, यह कंफर्ट, सुरक्षा और लोगों की नजरों में आने के बारे में है। हम दोनों ने एक-दूसरे को यह एहसास दिलाया है। भले ही वह मेरी गर्लफ्रेंड नहीं है, फिर भी अनीत के साथ मेरा रिश्ता कभी भी ऐसा नहीं होगा।” पूरी खबर के लिए यहां क्लिक करें…
