बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और एक्टर अर्जुन कपूर अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। साल 2019 में दोनों ने अपने रिलेशनशिप को सार्वजनिक किया था। हाल ही में दोनों के ब्रेकअप को लेकर खबरें आ रही थीं, जिसमें कहा गया था मलाइका अरोड़ा काफी उदास हैं और वह कई दिनों से घर से बाहर नहीं निकली हैं। दूसरी ओर अर्जुन कपूर भी उनसे मिलने पिछले कुछ दिनों से नहीं आए हैं। हालांकि खुद एक्टर ने मलाइका संग तस्वीर साझा कर इन अटकलों पर विराम लगा दिया और बता दिया कि यह महज अफवाह है।
अर्जुन और मलाइका दोनों ने अपनी इंस्टाग्राम हैंडल पर एक नोट शेयर किया था। जिसमें लिखा था ‘नहीं, लेकिन गंभीरता से। अपने 40 के दशक में प्यार खोजने को सामान्य करें। अपने 30 के दशक में नए सपनों की खोज करना और उनका पीछा करना सामान्य करें। अपने आप को और अपने उद्देश्य को 50 के दशक में सामान्य करें। जीवन 25 पर समाप्त नहीं होता। आइए अभिनय करना बंद कर दें जैसे ये करता है’।
वहीं उनकी इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर आग की तरह उनके ब्रेकअप की खबरें फैलने लगी थी। जैसे ही इंटरनेट पर ब्रेकअप की अफवाहें फैलने लगीं। तुरंत अभिनेता अर्जुन कपूर ने अपनी लेडीलव मलाइका अरोड़ा के साथ एक मोनोक्रोम मिरर सेल्फी पोस्ट कर दी। इस फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा ‘छायादार अफवाहों के लिए कोई जगह नहीं है। सुरक्षित रहें। धन्य रहें। लोगों के लिए शुभकामनाएं’।
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की ये रोमांटिक फोटो देख फैन्स को साफ हो गया कि दोनों के ब्रेकअप की खबरें अफवाह थी। वहीं फैन्स दोनों को साथ देख बेहद खुश हो हैं। उनके एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा है ‘भगवान का शुक्र है… तुम लोग साथ हो’, तो दूसरे फैन ने लिखा है ‘ये फोटो साबित करता है सब अफवाहें थीं’।
गौरतबत है कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिश्ते को चार साल पूरे होने वाले हैं। वहीं दोनों से शादी के बारे में कई बार सवाल भी किया गया। इस सवाल का जवाब देते हुए अभिनेत्री ने कहा था कि अभी दोनों की शादी को लेकर कोई भी योजना नहीं है। और जब भी ऐसी कोई योजना बनेगी, वो खुद लोगों को इसके बारे में बताएंगे।
दूसरी तरफ अर्जुन कपूर के काम की बात करें तो उनके पास फिलहाल तीन फिल्में हैं, जिनमें ‘एक विलेन रिटर्न्स’, ‘कुट्टी’ और ‘द लेडी किलर’ शामिल हैं।