स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना ने अपने नए स्टैंड-अप स्पेशल स्टिल अलाइ में रणवीर इलाहबादिया पर निशाना साधते हुए ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद पर खुलकर बात की। इस दौरान समाय ने कहा कि उस एपिसोड ने उनकी मानसिक सेहत पर बुरा असर डाला और यह भी खुलासा किया कि रणवीर ने वह विवादित सवाल कई बार पूछा था।
इसके बाद रणवीर इलाहबादिया को सोशल मीडिया पर फिर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। इसी बीच रणवीर ने आलोचना से निपटने को लेकर इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की, जिसे उन्होंने साइलेंस स्ट्रैटेजी बताया।
ट्रोलिंग करने वालों के लिए रणवीर इलाहबादिया का संदेश
गुरुवार रात रणवीर ने इंस्टाग्राम पर अपने करियर के दौरान झेली चुनौतियों के बारे में बात की। उन्होंने कहा,“बहुत सारे लोग होते हैं जो आपको पीछे खींचने की कोशिश करते हैं, खासकर जब आप महत्वाकांक्षी होते हैं। लोग आपके मन में शक भर देते हैं। मैं आपको एक प्रैक्टिकल बात बताता हूं-जब मैं 22 साल का था, तब बहुत से लोग मुझ पर शक करते थे। मैं उनसे जिम में मिलता था, कुछ मेरे रिश्तेदार थे, कुछ मेरे माता-पिता के दोस्त।”
उन्होंने आगे कहा कि जो लोग उन्हें डाउट करते थे, वे आज भी वहीं के वहीं हैं। “वे आज भी कुछ नहीं कर रहे हैं। जब मैं अपनी जिंदगी देखता हूं, तो मैं एक स्थापित यूट्यूबर हूं और सबसे अहम बात यह है कि मेरे माता-पिता मुझ पर गर्व करते हैं। वे गर्व से कहते हैं कि ‘हमें उसकी कोई मदद नहीं करनी पड़ी, उसने खुद ही सब हासिल किया।”
यह भी पढ़ें: ‘उसे गधे पर बैठाकर घुमाया जाए’: मुकेश खन्ना ने समय रैना के शक्तिमान जोक पर किया पलटवार
उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, “साइलेंस स्ट्रैटेजी- जैसे ही आप आगे बढ़ते हैं, दुनिया आपको नीचे खींचने की कोशिश करेगी। आपका काम है उस शोर को अनसुना करना।”
क्या बोले थे समाय रैना?
यह विवाद तब शुरू हुआ जब रणवीर ने एक कंटेस्टेंट से उनके माता-पिता की अंतरंगता को लेकर सवाल पूछा, जिसे कई दर्शकों ने आपत्तिजनक माना। अपने शो में समय ने कहा कि यह सवाल सिर्फ एक बार नहीं पूछा गया था।
उन्होंने कहा, “आप बहुत से लोगों ने मुझसे पूछा था कि आपने बीयर बाइसेप्स का वो घटिया सवाल हटाया क्यों नहीं एडिट से… मैं तुम्हें मां की कसम सच बताता हूं। उस एपिसोड में बीयर बाइसेप्स ने वो सवाल 8 बार पूछा था। इसके अलावा भी कई अंट-शंट सवाल पूछे थे उसने।
यह भी पढ़ें: समय रैना के लिए जागे लोगों के इमोशन्स, पर रणवीर इलाहाबादिया को बना दिया ‘विलेन’?
फिर अब जब मैंने एडिट देखा ना, मैंने कहा यार ये तो बहुत गंदी बातें कर गया इसमें। चलो एक रख देता हूं, बाकी सब हटा देता हूं। तो मेरे नजरिए से मैंने तो 99% कीटाणु मार दिए थे ना यार। मुझे थोड़ी पता था कि उस 1% से ही पेंडेमिक हो जाएगा यार।” इसके बारे में अधिक पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
