बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह ने हाल ही में अपना फैसला सुनाया कि वो प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास ले रहे हैं। उनके इस ऐलान से फैंस काफी हैरान हुए। 27 जनवरी 2026 को अरिजीत ने घोषणा की। मगर अब एक नई खबर सामने आ रही है और वो ये है कि अरिजीत जल्द ही राजनीति में कदम रख सकते हैं और ये ही वजह है कि उन्होंने अपने करियर की ऊंचाइयों पर पहुंचकर ऐसा निर्णय लिया है।

NDTV की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अरिजीत सिंह अपनी राजनीतिक पार्टी शुरू करने पर विचार कर रहे हैं और भविष्य में चुनाव भी लड़ सकते हैं। हालांकि, रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि ऐसा फिलहाल तुरंत नहीं होगा और 2026 के बंगाल विधानसभा चुनावों से इसका सीधा संबंध नहीं है।

बंगाली फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों का दावा है कि अरिजीत पहले जमीनी स्तर से शुरुआत कर सकते हैं और धीरे-धीरे अपनी राजनीतिक मौजूदगी को विस्तार देंगे। रिपोर्ट के अनुसार, उनकी टीम ने इस संभावित राजनीतिक सफर के लिए प्रारंभिक तैयारी भी शुरू कर दी है। अरिजीत के करीबी लोगों का कहना है कि वह अपने करियर को धीरे-धीरे राजनीति की ओर मोड़ने की प्रक्रिया में हैं।

यह भी पढ़ें: अरिजीत सिंह ने लिया संन्यास तो ‘गदर 2’ के डायरेक्टर अनिल शर्मा ने लगाई ये गुहार

क्या है अरिजीत के फैसले के पीछे की असली वजह?

लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे थे, इसी बीच अरिजीत ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “इस फैसले के पीछे कोई एक कारण नहीं है, कई वजहों के चलते मैं ये करने की कोशिश लंबे समय से कर रहा था। आखिरकार मैंने ऐसा करने की हिम्मत जुटाई और यह निर्णय ले लिया। एक कारण तो सबसे आसान यह है कि मैं जल्दी बोर हो जाता हूं, और इस वजह से मैं वही गाने अलग-अलग अरेंजमेंट्स के साथ परफॉर्म करता रहा। तो मुझे ऐसा करने में बोरियत हो गई है। इस वजह से अब मैं कुछ दूसरा म्यूजिक करने में रुचि रखता हूं, जिससे मैं जी सकूं।”

यह भी पढ़ें: ‘महात्मा गांधी जिंदाबाद!’, नेहा सिंह राठौर ने लगाए नाथूराम गोडसे मुर्दाबाद के नारे तो भड़के लोग