निर्देशक नाग अश्विन की साइंस-फिक्शन पर आधारित भव्य फिल्म ‘कल्कि 2898 ईस्वी’ के सीक्वल को लेकर दर्शकों की जिज्ञासा फिर तेज हो गई है। प्रभास, अमिताभ बच्चन और कमल हासन जैसे बड़े सितारों से सजी इस फिल्म पर मेकर्स की तरफ से कोई अपडेट सामने नहीं आ रही है, लेकिन इस वक्त ये खबर तेजी से फैल रही है कि दीपिका पादुकोण के फिल्म से निकलने के बाद अब साई पल्लवी उनकी जगह लेने वाली हैं।

तमाम रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया जा रहा है, हालांकि विजयंती मूवीज और निर्देशक की टीम फिलहाल की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। मगर इंडिया टुडे और कई बड़े मीडिया संस्थानों में छपी खबर के मुताबिक अंदरूनी सूत्रों के हवाले से सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर लगातार ये कयास लगाए जा रहे हैं कि साई पल्लवी, दीपिका पादुकोण की जगह फिल्म में सम-80 का अहम किरदार निभाने जा रही हैं।

क्या बोले मेकर्स?

मगर अब मेकर्स ने इस खबर को खारिज कर दिया है। प्रोडक्शन हाउस के एक प्रतिनिधि ने इस बात को गलत बताया है कि साई पल्लवी को फाइनल कर लिया गया है या फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू होने वाली है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कहा कि फिलहाल कुछ भी तय नहीं हुआ है। दीपिका के प्रोजेक्ट से बाहर होने के बाद निर्माताओं ने ‘सम-80’ के रोल के लिए साई पल्लवी के नाम पर जरूर विचार किया है, क्योंकि उन्हें इस किरदार के लिए सही एक्टर माना जा रहा है। लेकिन अभी तक यह सब केवल चर्चाओं तक सीमित है और किसी भी तरह की आधिकारिक घोषणा का इंतजार किया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें: ‘तू होगा ऑस्कर विजेता एक्टर’: जब D-Day फिल्म के सेट पर इरफान खान पर भड़क जाते थे ऋषि कपूर

बता दें कि दीपिका पादुकोण को लेकर सितंबर 2025 में खबर आई थी कि वो संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ से बाहर हो गई हैं। इसके बाद ये खबर आई कि वो ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल का भी हिस्सा नहीं होंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका ने करीब 20 दिनों तक शूटिंग की थी। मगर कहीं कहा गया कि दीपिका ने 8 घंटे की वर्क शिफ्ट की डिमांड की थी, वहीं कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि उनकी फीस की हाई डिमांड के कारण मेकर्स को ऐसा फैसला लेना पड़ा। मगर अब तक दीपिका ने इस मामले में कोई बयान नहीं दिया है।

यह भी पढ़ें: ‘9 से 5 की नौकरी करिए’, दीपिका पादुकोण की आठ घंटे शिफ्ट की डिमांड को राजेंद्र चावला ने बताया बेतुका

दीपिका अब एटली की फिल्म AA22XA6 में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन हैं। शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ (2023) के बाद एटली और दीपिका का ये दूसरा प्रोजेक्ट होगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…