बॉलीवुड एक्टर सनी देओल एक के बाद एक हिट फिल्में देते नजर आ रहे हैं। इन दिनों उनकी बॉर्डर 2 को खूब पसंद किया गया। इसके बाद अब सनी पाजी अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। ए.आर. मुरुगदॉस की प्रोड्यूस की गई अपकमिंग फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है, जिसमें सनी देओल और ज्योतिका लीड भूमिका में नजर आएंगे। आइए इस मूवी की तमाम डिटेल्स आपके साथ शेयर करते हैं।

सनी देओल का नाम फिल्मी दुनिया के उन चुनिंदा एक्टर्स की लिस्ट में शामिल किया जाता है, जिनकी फिल्मों को पहले जितना प्यार आज के समय में भी मिलता है। इतना ही नहीं, यंग सितारों के लिए वह बड़े पर्दे पर चुनौती बनकर उतरते हैं। सनी पाजी के फैंस के लिए खुशखबरी सामने आई हैं कि वह अब फिर से एक हिट दमदार एक्शन फिल्म के साथ लौटने की तैयारी कर चुके हैं।

एक्टर सनी देओल ने एक नई और बड़ी एक्शन थ्रिलर पर काम करना शुरू कर दिया है। एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही इस फिल्म की शूटिंग शुक्रवार, 27 फरवरी 2026 से शुरू हो गई है और फिलहाल जोरों-शोरों से जारी है। इस प्रोजेक्ट में सनी देओल और ज्योतिका अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

सनी देओल का नया एक्शन अवतार आएगा नजर

सनी देओल इन दिनों ‘बॉर्डर 2’ की सफलता एंजॉय कर रहे हैं। इस फिल्म के लिए उन्होंने गर्मियों की तारीखें दी हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि यह सस्पेंस से भरपूर एक हाई-ऑक्टेन थ्रिलर फिल्म होगी। फिल्म में सनी पाजी के साथ ज्योतिका लीड भूमिका में नजर आएंगी। सनी और ज्योतिका की जोड़ी बड़े पर्दे पर साथ दिखाई देगी।

यह भी पढ़ें: जब ‘शोर’ में गूंजा ‘एक प्यार का नगमा है’, अमर हो गए संतोष आनंद के बोल

इस फिल्म से चेन्नई के फिल्ममेकर बालाजी गणेश निर्देशन की दुनिया में कदम रख रहे हैं। वे लंबे समय तक मशहूर निर्देशक ए.आर. मुरुगदॉस के साथ को-डायरेक्टर के रूप में काम कर चुके हैं। बड़े पैमाने की फिल्मों का अनुभव और कहानी कहने की उनकी समझ इस प्रोजेक्ट को खास बनाती है। बता दें कि इस मूवी को रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर और ए.आर. मुरुगदॉस प्रोड्यूस कर रहे हैं। वहीं कासिम जगमगिया, विशाल रामचंद्रानी, आदित्य जोशी, सुनील जैन और यूसुफ शेख इसके को-प्रोड्यूसर हैं। इंडस्ट्री के इतने बड़े नाम पहली बार एक साथ इस तरह की एक्शन थ्रिलर के लिए जुड़े हैं।