हाल ही में रिलीज हुए ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के टीजर और पोस्टर के बाद अब फिल्म की रिलीज को लेकर अहम जानकारी सामने आई है। पोस्टर के मुताबिक, 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद यह सीक्वल JioHotstar पर स्ट्रीम होगा और इसके बाद टीवी पर Star Gold पर प्रसारित किया जाएगा। यह पहले पार्ट की डिजिटल रिलीज से अलग है, क्योंकि’धुरंधर’ का पहला भाग थिएटर रिलीज के आठ हफ्ते बाद 30 जनवरी को Netflix India पर प्रीमियर हुआ था।
150 करोड़ रुपये में बिके डिजिटल राइट्स
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, ‘धुरंधर 2’ के डिजिटल राइट्स 150 करोड़ रुपये की भारी-भरकम रकम में बेचे गए हैं। रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से बताया गया, “पहले पार्ट की रिलीज से पहले Netflix दोनों हिस्सों के डिजिटल राइट्स 175 करोड़ रुपये में खरीदना चाहता था। लेकिन अपने कंटेंट पर पूरा भरोसा होने की वजह से Jio Studios ने पहले पार्ट की रिलीज का इंतजार किया और दूसरे पार्ट के लिए अकेले 150 करोड़ रुपये की बड़ी डील हासिल की। यह रकम पहले पार्ट के लिए Netflix द्वारा चुकाई गई राशि से लगभग दोगुनी है।”
रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि ‘धुरंधर’ के पहले पार्ट के डिजिटल राइट्स 85 करोड़ रुपये में बिके थे, जबकि सीक्वल ने इससे कहीं ज्यादा कीमत हासिल की। सूत्र के मुताबिक, “150 करोड़ रुपये की यह डील हाल के वर्षों की सबसे बड़ी डिजिटल डील्स में से एक है, खासकर ऐसे समय में जब OTT प्लेटफॉर्म्स कंटेंट खरीदने की रफ्तार धीमी कर चुके हैं। लेकिन धुरंधर की ब्लॉकबस्टर सफलता और दर्शकों की जबरदस्त मांग ने प्लेटफॉर्म्स को प्रीमियम कीमत चुकाने पर मजबूर कर दिया।”
यह भी पढ़ें: फिल्मों का बढ़ता बजट: ‘धुरंधर’ की शूटिंग में रणवीर सिंह के लिए लगीं 3 वैनिटी वैन, क्रेडिट रोल में
इस बीच, रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर’ OTT पर लगातार दबदबा बनाए हुए है और थिएटर रिलीज़ पर पाबंदियों के बावजूद सीमाओं के पार शानदार प्रदर्शन कर रही है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म India, Pakistan, Bahrain, Oman और UAE समेत कई देशों में Netflix पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है, जो इसकी पोस्ट-थिएटर लोकप्रियता को दर्शाता है।
यह भी पढ़ें: धुरंधर 2′ की शूटिंग को लेकर विवाद, लोकेशन मैनेजर के खिलाफ FIR …
Netflix की ताजा वीकली रैंकिंग के अनुसार, 26 जनवरी से 1 फरवरी के ट्रैकिंग पीरियड में धुरंधर ने पाकिस्तान में टॉप पोज़िशन पर डेब्यू किया। इसके अलावा कई अन्य मार्केट्स में भी यह नंबर 1 स्थान पर रही। खाड़ी देशों में जहां फिल्म को थिएटर रिलीज़ की अनुमति नहीं मिली, वहां भी OTT पर इसका प्रदर्शन मजबूत रहा -साऊदी अरब में यह नंबर 7 और कुवैत में नंबर 3 पर रही। फिल्म के दूसरे पार्ट के टीजर के लिए यहां क्लिक करें…
