तमाम बॉलीवुड स्टार्स के बाद अब विवेक ओबेरॉय ने भी पर्सनालिटी राइट्स की मांग के लिए कोर्ट का रुख किया है। जिसके बाद वह भी अपनी निजता के अधिकारों की रक्षा के लिए कानूनी कदम उठाने वाले मशहूर हस्तियों की सूची में शामिल हो गए हैं। अभिनेता और बिजनेसमैन विवेक ने अपनी पहचान के गलत उपयोग को रोकने के लिए दिल्ली हाई कोर्ट में एक मुकदमा दायर किया है। इससे पहले अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन, आर माधवन, अनिल कपूर और करण जौहर जैसे सितारों ने भी कोर्ट में ये मांग रखी थी।

ये मामला इन दिनों काफी चर्चा में है, लेकिन कम ही लोग इसे समझ पा रहे हैं। इस खबर में हम आपको बताने वाले हैं कि आखिर ये अधिकार है क्या? साथ ही ये भी बताएंगे कि इन दिनों कई सितारे इसके लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

सितारों की पहचान उनके करियर और ब्रांड वैल्यू से जुड़ी होती है। जब फर्जी कंटेंट या नकली पहचान ऑनलाइन फैलती है, तो इससे भ्रम पैदा हो सकता है, इंसान की छवि धूमिल हो सकती है और यहां तक ​​कि लोगों के जीवन और मानसिक शांति पर भी असर पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें: जूनियर NTR को मिली ऐतिहासिक जीत, बिना इजाज़त नाम-फोटो के इस्तेमाल पर रोक

दलेर मेहंदी पहले ऐसे सेलिब्रिटी थे जिन्होंने अपने अधिकारों की सुरक्षा की मांग की थी। भारत में सेलिब्रिटी व्यक्तित्व अधिकारों की लड़ाई दरअसल एक पगड़ी और एक गुड़िया से शुरू हुई थी। 2002 में, पंजाबी पॉप स्टार दलेर मेहंदी इन अधिकारों के लिए सफलतापूर्वक लड़ाई लड़ने वाले पहले भारतीय सेलिब्रिटी हैं।।

दलेर मेहंदी ने किया था कोर्ट का रुख

दरअसल एक कंपनी उनकी हूबहू दिखने वाली छोटी गुड़िया बेच रही थी, जिनमें उनके कपड़े और रंगीन पगड़ी भी शामिल थीं, और वे उनके हिट गानों को भी गाती थीं। दिल्ली उच्च न्यायालय ने उनके पक्ष में फैसला सुनाते हुए एक ऐतिहासिक मिसाल कायम की। कोर्ट ने कहा था कि किसी सेलिब्रिटी के व्यक्तित्व का व्यावसायिक मूल्य होता है, और आप किसी व्यक्ति की सहमति के बिना उसे “व्यापार” नहीं बना सकते।

यह भी पढ़ें: ऐश्वर्या राय बच्चन के पर्सनालिटी राइट्स केस में हाईकोर्ट का निर्देश, 72 घंटे के अंदर हटाना होगा उनसे जुड़ा AI कंटेंट

क्या है पर्सानालिटी राइट?

पर्सनालिटी राइट का मतलब किसी व्यक्ति का अपने नाम, तस्वीर, आवाज, पहचान और पब्लिक इमेज पर कानूनी अधिकार होता है। कोई भी व्यक्ति (खासकर सेलिब्रिटी) यह तय कर सकता है कि उसकी पहचान का इस्तेमाल कौन, कैसे और किस मकसद से करेगा। इन बॉलीवुड सेलेब्स ने भी इस अधिकार के लिए कोर्ट का रुख किया। पढ़ने के लिए क्लिक करें…