अदिवी सेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘डकैत’ रिलीज हो चुकी है। ये एक लव स्टोरी है और अब फिल्म का रिव्यू भी सामने आ गया है।

देशभर के फैंस फिल्म देखकर एक्स पर रिव्यू कर रहे हैं। इसी बीच अभिनेता नानी ने भी अदिवी सेष की फिल्म का रिव्यू किया है।

नानी ने की फिल्म की तारीफ

नानी ने अपने एक्स अकाउंट पर फिल्म की तारीफ करते हुए इसे मिस ना करने की अपील की है। उन्होंने ये फिल्म थियेटर में ही देखने को कहा है।

नानी ने लिखा है, ”एक सच्ची ब्लॉकबस्टर, जिसमें दिल है। DACOIT क्या फिल्म है! इसे थिएटर में देखने का अनुभव बिल्कुल मिस मत करना। अदिवी सेष शानदार हैं और यह अब तक का उनका सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है।

सेष और अब्बूरी रवि गारू सहित पूरी राइटिंग और स्क्रीनप्ले टीम को सलाम।

मृणाल आपने इसमें जिस खूबसूरती से खुद को ढाला है, वह काबिले तारीफ है। आपके नाम एक और शानदार उपलब्धि जुड़ गई है।

सुप्रिया आपने जिस तरह से इस साल की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक को अंजाम दिया है, वह वाकई अद्भुत है। आपको पूरी ताकत।

बेहद खूबसूरती से निर्देशित, शानदार बैकग्राउंड स्कोर, और बेहतरीन विजुअल्स। पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई।”

Dhurandhar 2: हिंदी में 1000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली पहली फिल्म बनी ‘धुरंधर 2’, रणवीर सिंह ने रचा नया इतिहास

सोशल मीडिया पर फिल्म को मिले मिक्स रिव्यू

एक यूजर ने X पर रिव्यू करते हुए लिखा है, ‘डकैत अपने टाइटल के हिसाब से उतना प्रभाव नहीं छोड़ पाती, क्योंकि मेकर्स ने खुद इसे एक डाकू कहानी नहीं बल्कि एक प्रेम कहानी बताया है। अदिवी सेष की दूसरी फिल्मों की तरह इसमें भी ट्विस्ट और टर्न्स की कोशिश की गई है। उनकी स्क्रिप्ट हमेशा यूनिक रहती है, लेकिन इस बार कई जगह ये उतना असर नहीं छोड़ पाते और मजबूत प्रभाव बनाने में चूक जाते हैं।’

दर्शकों का कहना है कि फर्स्ट हाफ फिल्म का मजबूत हिस्सा है, जिसमें अच्छी मेकिंग दिखती है। सेकंड हाफ फिल्म का स्क्रीनप्ले कुछ जगहों पर पकड़ खो देता है और पूरी तरह कन्विन्सिंग नहीं लगता। हालांकि क्लाइमेक्स बेहतर है और एक ठीक-ठाक असर छोड़ता है।

दर्शक मृणाल ठाकुर, अनुराग कश्यप, कामाक्षी के काम की तारीफ कर रहे हैं। वहीं फिल्म का म्यूजिक एवरेज बताया जा रहा है। फिल्म की कहानी अच्छी बताई जा रही है।

‘डकैत’ फिल्म के बारे में

शनील देव के निर्देशन में बनी फिल्म ‘डकैत: एक प्रेम कथा’ अदिवी सेष का पैशन प्रोजेक्ट है। ये फिल्म तेलुगु के साथ हिंदी में भी बनी है। फिल्म में मृणाल ठाकुर अहम रोल में हैं। उनके साथ प्रकाश राज, अनुराग कश्यप, अतुल कुलकर्णी, सुनील, ज़ैन मैरी खान और कामाक्षी भास्करला जैसी सपोर्टिंग कास्ट है।

एक्टर का चेहरा लेकिन किसी और की आवाज, फिल्मों में ऐसे चलता है डबिंग का खेल | सिनेमा का सिस्टम