अपने फिल्मी करियर की शुरुआत से ही अभिनेता आदित्य पंचोली लगातार विवादों, अफवाहों और बिना आधार वाले आरोपों से घिरे रहे हैं। उनपर ही नहीं उनकी पत्नी जरीना वहाब को लेकर भी कहा गया था कि वो गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम को राखी बांधती हैं। इन सब बातों को लेकर आदित्य पंचोली ने खुलकर बात की थी।

वह आप की अदालत में आए थे और इन सभी बातों पर उन्होंने अपना पक्ष रखा था। उन्होंने कहा कि वह किसी फिल्मी परिवार से नहीं आते, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि उनकी कोई पहचान नहीं है। उनके मुताबिक, अगर वही काम कोई दूसरा करता है तो उसे मासूम या सीधा-सादा कहा जाता है, लेकिन वही काम अगर वह करें तो उसे गलत तरीके से पेश किया जाता है और उनके नाम के साथ बड़े-बड़े आरोप जोड़ दिए जाते हैं।

आदित्य पंचोली ने बॉलीवुड पर कसा था तंज

आदित्य ने कहा था, “मेरे बाप कोई स्टार नहीं है, मैं किसी स्टार का बेटा नहीं हूं, इसका मतलब ये नहीं है कि मैं कोई नहीं हूं, कोई दूसरा करता है तो वो तो बाबा है, वो भोला है, वो नादान है, और जब आदित्य पंचोली करता है तो दाऊद इब्राहिम है, मेरे ऊपर कोई दादा केस चल रहा है, मैंने कोई मासूम बेबस जानवर की हत्या की है? मैं कोई दलाल हूं।”

फिल्म इंडस्ट्री से ताल्लुक न रखने पर आदित्य पंचोली के साथ हुआ ऐसा?

आदित्य पंचोली ने इस बात पर जोर दिया था कि अगर उनका फिल्म इंडस्ट्री में कोई कनेक्शन नहीं है, इसका मतलब ये नहीं कि उनकी कोई पहचान नहीं है। उनका कहना था कि उनके हर काम को बेवजह बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जाता है, जिससे वे गलत आरोपों और गलत सूचनाओं का निशाना बन जाते हैं।

यह भी पढ़ें: ‘पानी में गए क्यों’, राहुल बनर्जी की मौत पर सौरव गांगुली का बयान सुन एक्ट्रेस बोलीं- सोच समझकर बोलना चाहिए

आदित्य पंचोली ने यह भी माना कि उन्होंने अपने जीवन में गलतियां की हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि हर इंसान से गलतियां होती हैं और वह भी इससे अलग नहीं हैं। उन्होंने खुद को एक सामान्य इंसान के रूप में पेश किया, जो अपनी कमियों को स्वीकार करता है।

अफवाहों पर सवाल उठाते हुए उन्होंने उदाहरण दिया कि किसी पर भी कुछ भी आरोप लगा देना आसान है। उन्होंने कहा कि अगर कोई किसी को ओसामा बिन लादेन से जोड़ दे, तो क्या वह सच हो जाएगा? उनके मुताबिक, इस तरह की बातें सिर्फ बेबुनियाद होती हैं।

दरअसल उनसे पूछा गया था कि उनके लिए कहा जाता है कि उनका दाऊद इब्राहिम से संबंध है। इसपर उन्होंने कहा था कि उन्हें लेकर कई तरह की अफवाह फैलाई जाती हैं। ये भी कहा जाता है कि उनकी पत्नी जरीना वहाब, दाऊद को राखी बांधती हैं। इसे लेकर आदित्य ने कहा कि मेरी बीवी 17 साल की उम्र से फिल्मों में काम कर रही है। उसपर आजतक कोई उंगली नहीं उठी और मैं बोलता हूं वो पाक है वो देवी है।

यह भी पढ़ें: धुरंधर 2 का मनोविज्ञान: रहमान डकैत हो या उजैर बलोच, क्यों खलनायकों के लिए जागी लोगों की हमदर्दी

आदित्य ने कहा, “उसके बारे में लिखा कि आदित्य इसलिए दादागिरी करता है क्योंकि आदित्य पंचोली की बीवी दाऊद इब्राहिम को राखी बांधती है। अरे बोवकूफों लिखने से पहले सोचो।”

आदित्य पंचोली आगे कहा, “मुंबई की पुलिस अगर चाहे मैं तो बहुत छोटी सी चीज हूं, वो दाऊद इब्राहिम साहब को भी पकड़ के ला सकता है। एंग्री यंग मैन देखो कहां से कहां है? और मेरे क्या हालात हैं आप देखिए।”

कंगना रनौत ने लगाए थे आरोप

बता दें कि कंगना रनौत के करियर की शुरुआत में उनका नाम आदित्य पंचोली से जुड़ा था। इतना ही नहीं कुछ समय बाद कंगना ने आदित्य पर गंभीर आरोप लगाए थे। पूरा मामला पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…