रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ साल 2025 की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक रही। फिल्म को हर तरफ से तारीफ मिली, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा अक्षय खन्ना के किरदार रहमान डकैत की हुई। अब जब ‘धुरंधर 2’ रिलीज हो गई है, तो फिल्म के कुछ एक्टर्स ने पहले पार्ट के उस इमोशनल सीन को याद किया, जिसमें रहमान डकैत की मौत होती है।
फिल्म में मुक्का का रोल करने वाले रजत अरोड़ा ने बताया कि उस सीन की शूटिंग आसान नहीं थी। उन्होंने डायरेक्टर से पूछा भी था कि क्या वो अपने कॉन्टैक्ट लेंस निकाल दें, क्योंकि उन्हें रोना था। इस पर आदित्य धर ने उन्हें एकदम सीधा सा समझाया, सोचो कि रहमान डकैत तुम्हारे लिए पिता जैसा है, और अगर तुम्हारे पिता की मौत हो जाए तो तुम कैसा महसूस करोगे, बस वही एहसास लेकर एक्टिंग करनी है। इसी वजह से उस सीन में सबकी भावनाएं बहुत असली लगीं।
रजत ने ये भी बताया कि आदित्य धर चाहते थे कि सीन में जो भी नजर आए, वो ऐसा लगे जैसे उसने अपना कोई बहुत करीबी खो दिया हो। यही कारण था कि उस सीन में हर कलाकार की एक्टिंग लोगों को याद रह गई। वहीं शकील का किरदार निभाने वाले विक्रम बांबरी ने कहा कि उन्हें रोज सुबह ही स्क्रिप्ट मिलती थी और उसी हिसाब से उन्हें अपने आपको तैयार करना पड़ता था। उन्होंने बताया कि उस सीन में ज्यादा रोना-धोना नहीं करना था, बल्कि हल्के और कंट्रोल्ड तरीके से भाव दिखाने थे। खास बात ये थी कि पूरे सीन में ग्लिसरीन का इस्तेमाल नहीं किया गया, सबने अपने असली इमोशन से एक्टिंग की।
यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2: नहीं खली रहमान डकैत की कमी, ‘धुरंधर’ बन फिल्म में छाए रणवीर सिंह
रजत ने ये भी बताया कि उन्होंने दानिश पोड्डर से काफी कुछ सीखा। वो इमोशनल सीन के बाद भी काफी देर तक उसी मूड में रहते थे, और रजत ने भी वही तरीका अपनाने की कोशिश की।
अब बात करें ‘धुरंधर 2’ की, तो फिल्म को लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज है। पहले पार्ट ने भी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी और दूसरा पार्ट भी कई रिकॉर्ड तोड़ने वाला है। इस बार भी फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अर्जुन रामपाल, आर.माधवन और संजय दत्त जैसे बड़े सितारे नजर आ रहे हैं। ‘धुरंधर 2’ का रिव्यू यहां पढ़ें…
