अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ ने साल 2024 में शादी की थी। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान इस कपल ने चेन्नई में मौजूद अपने खूबसूरत घर की झलक दिखाई और इसके बारे में डिटेल में बात की। साथ ही सोशल मीडिया पर अपने इस शानदार घर की अनदेखी तस्वीरों को भी साझा किया।
सिद्धार्थ के लिए यह घर इसलिए भी खास है क्योंकि वह इसी इलाके में बड़े हुए हैं। उनकी मां भी आज तक इसी इलाके में रहती हैं और उनका घर सिद्धार्थ-अदिति के घर से कुछ ही मिनटों की दूरी पर है। हाल ही में सिद्धार्थ को ऑपरेशन सफेद सागर में देखा गया था।
अदिति राव हैदरी-सिद्धार्थ का आशियाना
अदिति और सिद्धार्थ के घर को आर्क डाइजेस्ट इंडिया ने डिजाइन किया है। एक्ट्रेस ने अपने घर की इनसाइड तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर साझा किया। अदिति और सिद्धार्थ का 4,000 वर्ग फुट का घर 18वीं मंजिल पर है। घर में बड़ी-बड़ी खिड़कियां हैं, जिनसे हल्की और खूबसूरत रोशनी अंदर आती है। चारों तरफ बनी बड़ी बालकनी से चेन्नई का शानदार नजारा दिखाई देता है।
खास कश्मीर लुक वाली शानदार सजावट
घर के प्राइवेट हिस्से में अदिति और सिद्धार्थ की पसंद साफ नजर आती है। अदिति अपने मास्टर बेडरूम में चार खंभों वाला बेड और ढेर सारे पैटर्न चाहती थीं। डिजाइनर ने कमरे को आइवरी रंग में रखा, जिससे बेड और बाकी सजावट ज्यादा खूबसूरत नजर आए।
अदिति ने बताया कि उन्होंने कमरे का लुक कश्मीर के शालीमार बाग से इंस्पायर्ड होकर चुना था, ताकि ज्यादा रंग और पैटर्न के बावजूद उनका कमरा सिद्धार्थ को भारी न लगे। हालांकि, सिद्धार्थ को यह कमरा काफी पसंद है और उन्हें अपना टीवी भी बहुत अच्छा है।
सुकून भरा माहौल
घर में खूब रंग और डिजाइन होने के बावजूद इसका माहौल बेहद सुकून भरा है। अदिति का मानना है कि घर सिर्फ एक दिन में नहीं बनता। घर को घर बनने में वक्त लगता है। दोनों के लिए घर का मतलब खुशी, अपनापन और सुकून है।
घर में दोनों एक-दूसरे को प्यार से ‘अडु’ और ‘सिद्धू’ कहकर बुलाते हैं। इन नामों में उनके रिश्ते की सरलता और इस घर में मिलने वाले सुकून की झलक साफ दिखाई देती है।
कभी नहीं होगा आउट ऑफ फैशन
वहीं, अदिति राव हैदरी ने बताया कि वह अपने घर में एक खास तरह का ‘सुकून’ चाहती थीं इसलिए घर को डिजाइन करते समय उनकी कोशिश थी कि इसका हर कोना ऐसा हो, जिसकी खूबसूरती समय के साथ कम न हो बल्कि आने वाले समय में भी ये उतना ही रेलीवेंट रहे। इसकी खूबसूरती में बाद में भी कोई चीज कम आकर्षक ना लगे।
