अंबानी-अडानी की बुराई और उनके उत्पादों का विज्ञापन, ऐसे कैसे चलेगा दीदी?’ यह कह स्वरा भास्कर को ट्रोल कर रहे लोग
बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) एक बार फिर ट्विटर पर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई। एक यूजर ने स्वरा को ट्रोल करते हुए एक फोटो शेयर किया। जिसके बाद लोग उन्हें पाखंडी...

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो आए दिन अपने ट्वीट्स के जरिए अपनी राय व्यक्त करती नजर आती हैं। जिसके बाद कई बार वो ऑनलाइन ट्रोलिंग का भी शिकार हो जाती हैं। हाल ही में एक यूजर ने स्वरा को ट्रोल करते हुए पोस्ट शेयर किया। जिसमें स्वरा एक तरफ मोदी सरकार को देश के दो बड़े उद्योगपति अडानी और अंबानी के हाथ की कटपुतली बता रही हैं। वहीं दूसरी तरफ इस फोटो में वो रिलायंस और अडानी ग्रुप का विज्ञापन करती नजर आ रही हैं।
Didi, Aisa kaise Chalega ???? pic.twitter.com/1mVVKCf9mc
— Rishi Bagree (@rishibagree) June 7, 2020
स्वरा के इसी फोटो को शेयर करते हुए यूजर ने लिखा ‘ऐसे कैसे चलेगा दीदी’ जिसके बाद लोगों ने उन्हें सबसे बड़ी Hypocrite तक करार दे दिया। एक यूजर ने इस पोस्ट के नीचे लिखा, लेफ्ट लिबरल्स पाखंडी हैं, विशेष रूप से स्वरा भास्कर जैसे लोग। वो थोड़ी सी लाइमलाइट के लिए कुछ भी करने से कभी मना नहीं करेंगे। नैतिकता जैसे शब्द उनके शब्दकोश में मौजूद ही नहीं हैं।’ वहीं एक अन्य यूज़र ने कहा, अडानी, अंबानी जैसे बड़े लोगों ने स्वरा भास्कर को इस लिए अपने विज्ञापन में लिया क्योंकि इनसे सस्ती कोई एक्टर या एक्ट्रेस मिल ही नहीं सकती थी उन्हें।’
गौरतलब है हाल ही में स्वरा भास्कर की एंटी सीएए प्रोटेस्ट के दौरान के एक भाषण की क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुई। जिसके बाद ट्विटर पर #ArrestSwaraBhaskar ट्रेंड करने लगा था। ‘अरेस्ट स्वरा भास्कर’ ट्रेंड होने के बाद एक्ट्रेस ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए ट्विटर पर लिखा, ‘मेरे दोस्त .. इसी कारण भारत में ज्यादातर हस्तियां केवल हाथियों के लिए आवाज उठाती हैं!’
इससे पहले ट्विटर यूजर्स ने स्वरा भास्कर पर दिल्ली में दंगा फैलाने का आरोप लगाते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग करते हुए उन्हें जमकर ट्रोल किया था। एक यूजर ने लिखा, ‘स्वरा भास्कर मुंबई से दिल्ली आईं और यहां पर आग लगा दी। बहुत सारे लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा, उनके प्रिय लोगों की मौत हो गई। स्वरा को जेल की सलाखों के पीछे होना चाहिए।’ एक दूसरे यूजर ने स्वरा भास्कर के भाषण की क्लिप शेयर करते हुए लिखा, ‘मुझे कोई एक वजह बता दें कि स्वरा भास्कर को क्यों गिरफ्तार न किया जाए।’