रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों सितारों के शुभ विवाह की पहली तस्वीर आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी। रश्मिका और विजय ने 26 फरवरी को उदयपुर में परंपरागत रीति-रिवाज से परिणय सूत्र में बंधे। रश्मिका और विजय ने विवाह की पहली तस्वीर अपने सोशलमीडिया अकाउंट से शेयर की है। रश्मिका ने विवाह की कई तस्वीरों के साथ ही एक सन्देश भी लिखा है।

सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरें

शादीशुदा जोड़े की पहली तस्वीरें सामने आने के बाद उनके चाहने वालों में जबरदस्त उत्साह है। सोशल मीडिया पर तस्वीरें ट्रेंड हो रही हैं। रश्मिका और विजय ने अपनी शादी की पहली तस्वीरें अपने आधिकारिक अकाउंट पर साझा कीं। रश्मिका ने शादी की तस्वीरों की एक सीरीज पोस्ट करते हुए एक मैसेज लिखा। उन्होंने लिखा, “हाय मेरे प्यारे दोस्तों, मिलिए आप सभी मेरे पति से- श्री विजय देवरकोंडा!! ये वो इंसान हैं जिसने मुझे सच्चे प्यार का एहसास कराया, ये वो इंसान हैं जिसने मुझे शांति का अनुभव कराया।”

‘मैं वह महिला बन गई हूं जिसका मैंने हमेशा सपना देखा’

रश्मिका ने कहा, “मैं वह महिला बन गई हूं जिसका मैंने हमेशा सपना देखा था, क्योंकि आपने मुझे वह बनाया है जो मैं आज हूं। अचानक मेरी सभी उपलब्धियां, संघर्ष, सुख, दुख, आनंद, जीवन, सब कुछ अब कहीं अधिक अर्थपूर्ण लगता है, क्योंकि आप मेरे साथ हैं, इन सब के साक्षी हैं।”

मैंने अपनी सबसे अच्छी दोस्त को अपनी पत्नी बना लिया- विजय

वहीं एक्टर विजय ने अपने पोस्ट में लिखा, “एक दिन मुझे उसकी याद आई। इतनी याद आई कि मुझे लगा जैसे अगर वह मेरे साथ होती तो मेरा दिन और भी अच्छा होता। अगर वह मेरे सामने बैठी होती तो मेरा खाना और भी पौष्टिक लगता। अगर वह मेरे साथ वर्कआउट करती तो मुझे और भी मज़ा आता और वह इतना बोझिल नहीं लगता। मुझे उसकी जरूरत थी, बस घर जैसा सुकून और शांति महसूस करने के लिए, चाहे मैं कहीं भी रहूं। इसलिए मैंने अपनी सबसे अच्छी दोस्त को अपनी पत्नी बना लिया।”

तस्वीरों में जोड़ा लाल और सफेद रंग के कपड़ों में, सोने के गहनों से सजा नजर आ रहा है। रश्मिका द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में से एक में विजय घोड़े पर सवार होकर आते दिख रहे हैं। वहीं विजय की पोस्ट में शादी के मंच पर नम आंखों वाली रश्मिका की तस्वीर शामिल है। दोनों ने हाथ पकड़े हुए एक छोटा वीडियो भी शेयर किया। पढ़ें पूरा फिल्मी है रश्मिका मंदाना का ससुराल

(यह भी पढ़ें- रील लाइफ रोमांस से रियल लाइफ कपल बने ये फिल्मी सितारे)

केवल ये दोनों ही नहीं, फिल्म इंडस्ट्री में तमाम ऐसे कपल्स हैं जो रील लाइफ से रियल लाइफ कपल बने। हम आपको उन सभी फिल्मी सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी लव स्टोरी फिल्मों से शुरू हुई और उन्होंने बाद में शादी कर ली। पढ़ें पूरी खबर