एक्ट्रेस बिंदु 70 से 80 दशक की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जिन्होंने अपने फिल्मी करियर में भरपूर सफलता देखी है। उस दौर की फिल्मों में नायिकाओं के साथ साथ खलनायिकाओं का भी अहम किरदार हुआ करता था। दिग्गज एक्ट्रेस बिंदु ने अपने पूरे करियर में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया।

उन्हें हिंदी सिनेमा की सबसे मशहूर वैंप और कैबरे क्वीन के नाम से जाना जाता था। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि उस समय में प्रेम चोपड़ा के साथ मिलकर वो ये तय करती थीं कि किस एक्टर का करियर कब नीचे जाएगा।

यह भी पढ़ें- उदय शेट्टी और मजनू भाई क्यों नहीं हैं ‘वेलकम टू द जंगल’ में? पहली बार अक्षय कुमार ने तोड़ी चुप्पी

विक्की ललवानी को दिए एक इंटरव्यू में अभिनेत्री बिंदु ने कई पुराने किस्सों पर बात की। परवीन बाबी, अमिताभ बच्चन, रेखा समेत कई कलाकारों से जुड़ी बातें करती दिखाई दीं। ऐसे में होस्ट ने पूछा कि उन्होंने प्रेम चोपड़ा के साथ एक इंटरव्यू किया था जिसमें उनसे पूछा था कि क्या वो और बिंदु साथ में मिलकर बाकी एक्टर्स के डाउनफॉल तय करते थे, तो प्रेम चोपड़ा ने जवाब दिया था कि ‘हां, ये हमारी जॉब थी।’

इस बात पर बिंदु अपना जवाब देते हुए कहती हैं कि ‘मैंने वो इंटरव्यू देखा है, इसमें कोई शक नहीं है, उन्होंने बिल्कुल सही जवाब दिया था। एक्ट्रेस ने कहा कि हमारा ये मानना था कि अगर हम लोग इस तरह के रोल अच्छे करते थे तब जाकर हीरो-हीरोइन को भाव मिलता था, और कहानी आगे बढ़ती थी। हम फिल्म के सेंटर कैरेक्टर होते थे। अगर हम लोग नहीं चले तो कहानी आगे नहीं बढ़ती थी।’

यह भी पढ़ें- फरहा नाज से शादी के लिए दारा सिंह ने किया था मना, विंदू को सालों बाद याद आई पिता की चेतावनी

एक्ट्रेस बिंदु का कहना था कि ‘जब तक फिल्म का नेगेटिव किरदार मजबूत नहीं होगा तब तक हीरो हीरोइन को भाव नहीं मिलेगा।’ कैबरे क्वीन ने इस बात को आगे बढ़ाते हुए आज की फिल्मों की बात की। उन्होंने कहा कि ‘आजकल फिल्में ही कुछ और बन रही हैं, उनमें नेगेटिव किरदार अब होते ही नहीं है।’

एक्ट्रेस बिंदु ने अपने पूरे फिल्मी करियर में करीब 160 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। वो एक फिल्मी बैकग्राउंड से आती हैं, उनके पिता नानकबाई देसाई फिल्म निर्माता थे और मां ज्योत्सना एक स्टेज आर्टिस्ट थीं। 16 साल की उम्र में बिंदु की शादी हो गई थी।

उन्हें आज भी उनके ‘जंजीर’ फिल्म में निभाए ‘मोना डार्लिंग’ किरदार के नाम से जाना जाता है। इसके अलावा उन्हें कैबरे क्वीन भी कहते है, इसमें कोई शक नहीं कि उस समय में हेलन और बिंदु के अलावा और कोई इतना शानदार कैबरे नहीं करता था।