Vikram Gokhale passes away: हिन्दी और मराठी फिल्मों के जाने माने अभिनेता विक्रम गोखले( Vikram Gokhale) का निधन हो गया है। ये दिग्गज अभिनेता काफी से बीमार चल रहे थे। वह 5 नवंबर से पुणे के पंडित दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल(Deenanath Mangeshkar Hospital) में भर्ती थे। उनकी बॉडी के कई पार्ट्स ने काम करना बंद कर दिया था जिसके बाद उन्हें आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया था। उनके निधन की अफवाह भी उड़ी थी।
लेकिन अब डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद एक्टर को बचाया ना जा सका और 77 साल की उम्र में विक्रम गोखले इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गए। आज शाम 4 बजे विक्रम गोखले(Vikram Gokhale) का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। एक्टर के निधन की खबर से हिंदी और मराठी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं उनके फैंस भी एक्टर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार, शनिवार को अभिनेता की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। बताया जा रहा है कि डॉक्टर्स ने विक्रम गोखले को वेंटिलेटर से हटाने की कोशिश की थी, लेकिन उनकी हालत को देखते हुए उन्हें वेंटिलेटर पर रखना ही उचित समझा
बेटी ने की निधन की पुष्टि
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले की बेटी ने भी उनके निधन की पुष्टि की है। अपने पिता के निधन की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि ‘हम यह पुष्टि करते हैं कि,विक्रम गोखले का आज दोपहर निधन हो गया है। हमरा इस मुश्किल समय में समर्थन करने और पिता जी के लिए प्रार्थना करने के लिए आप सभी का धन्यवाद।’
एक्टर ने इन फिल्मों में किया अभिनय
बता दें कि विक्रम गोखले का इंडस्ट्री में लंबा करियर रहा है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1971 में आई अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘परवाना’ से की थी। वह अमिताभ बच्चन की अग्निपथ और संजय लीला भंसाली की हम दिल दे चुके सनम में शानदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। इस फिल्म में सलमान खान और ऐश्वर्या राय लीड रोल में थे। यहीं नहीं उन्होंने मराठी फिल्मों में भी काम किया है। हाल के वर्षों में वक्रम गोखले ने मिशन मंगल, हिचकी, अय्यारी, बैंग बैंग!, दे दना दन और भूल भुलैया जैसी फिल्मों में अपने दमदार अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास पहचान बनाई थी। विक्रम गोखले को को मराठी फिल्म ‘अनुमति’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की श्रेणी में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था। इसके साथ ही एक्टर को थिएटर में अभिनय के लिए 2011 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।