कम लोग जानते होंगे कि शाहरुख खान और अभिषेक बच्चन के बीच एक्टिंग से पहले की दोस्ती है। दोनों एक-दूसरे के काफी अच्छे दोस्त हैं और एक अच्छा रिश्ता आपस में शेयर करते हैं। एक इंटरव्यू में बात करते हुए अभिषेक बच्चन बताते हैं कि शाहरुख खान उनके लिए बड़े भाई जैसे रहे हैं। उन्होंने उनके करियर में कई बार उनका साथ दिया है।

दरअसल, बीबीसी एशियन नेटवर्क से बातचीत में अभिषेक ने कहा कि शाहरुख ने कई मौकों पर उनकी जिम्मेदारी खुद ली है। उनकी आने वाली फिल्म ‘किंग’ में भी शाहरुख इसी तरह उनका सपोर्ट कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- ईरान युद्ध की वजह से फंसी शाहरुख खान की फिल्म, अब दुबई नहीं मुंबई में शूट होगी ‘किंग’

अभिषेक ने कहा- ‘बड़े भाई जैसे शाहरुख’

अभिषेक ने अपने और खान के रिश्ते की शुरुआत अपने बचपन के दिनों से जुड़ी बताई। उन्होंने कहा कि उन दिनों रविवार का मतलब होता था फिल्ममेकर आदित्य चोपड़ा के घर क्रिकेट खेलना। इस क्रिकेट ग्रुप में उदय चोपड़ा, ऋतिक रोशन और सिकंदर खेर जैसे कई लोग हमेशा की तरह शामिल होते थे।

शाहरुख खान भी इसी दोस्तों के सर्कल का हिस्सा थे। अभिषेक ने बताया कि धीरे-धीरे वह इस पूरे ग्रुप के लिए एक “बड़े भाई” जैसे बन गए। यही दोस्ती समय के साथ और मजबूत होती गई और दोनों आज भी एक-दूसरे के बेहद करीब हैं।

शाहरुख की ‘किंग’ में होगा अभिषेक का नेगेटिव रोल

फिल्म ‘किंग’ में अभिषेक बच्चन कथित तौर पर मुख्य विलेन की भूमिका निभा रहे हैं। यह उनके हालिया किरदारों से काफी अलग है, क्योंकि ‘आई वॉन्ट टू टॉक’ और ‘कालीधर लापता’ जैसी फिल्मों में नरम और सेंसेटिव भूमिकाओं में नजर आए हैं।

डेक्कन क्रॉनिकल के एक सूत्र के मुताबिक, अभिषेक शुरुआत में नेगेटिव रोल निभाने को लेकर थोड़े झिझक रहे थे। हालांकि, शाहरुख खान ने उन्हें इस रोल के लिए राजी किया। इससे पहले दोनों एक्टर्स एक साथ दो फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

यह भी पढ़ें- ‘वो सुहाना के लिए एक को-एक्टर थे’, बेटी के साथ ‘किंग’ की शूटिंग के दौरान पिता की तरह बर्ताव नहीं करते थे शाहरुख खान

अभिषेक और शाहरुख ‘किंग’ में आएंगे साथ नजर

साल 2006 में आई फिल्म ‘कभी अलविदा ना कहना’ और साल 2014 की फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ में अभिषेक बच्चन और शाहरुख खान को देखा गया था। अब एक बार फिर दोनों फिल्म ‘किंग’ में नजर आने वाले हैं। ये फिल्म इस साल 26 दिसंबर 2026 को रिलीज की जाएगी।

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म ‘किंग’ में शाहरुख खान, सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं।