बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन 5 फरवरी को अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्हें इंडस्ट्री में 25 साल पूरे हो चुके हैं और यहां तक पहुंचने का उनका सफर आसान नहीं रहा। उन्होंने कई बार असफलताओं का सामना किया, लेकिन अब जाकर उन्हें बेस्ट एक्टर का खिताब मिल गया है। अभिषेक बच्चन शुरुआत से ही बेहतरीन एक्टर रहे हैं, साथ ही वह अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के बेटे भी हैं, बावजूद इसके उनके लिए एक्टिंग करियर में काफी चुनौतियां आईं।
अभिषेक का करियर ग्राफ 2000 में फिल्म आई उनकी डेब्यू फिल्म ‘रिफ्यूजी’ से ही उतार-चढ़ाव से भरा रहा है। करियर की शुरुआत में ‘गुरु’, ‘धूम’, ‘बंटी और बबली’, ‘दोस्ताना’ और ‘बोल बच्चन’ जैसी फिल्मों में उनके अभिनय की सराहना हुई है, वहीं कुछ फिल्मों के चयन को लेकर उनकी आलोचना भी हुई है।
साल 2016 में जब उन्हें एक्टिंग करते हुए 16 साल पूरे हुए तो उन्होंने कहा था, “मैंने इस इस में 16 साल पूरे कर लिए हैं और यह उतार-चढ़ाव से भरा रहा है। मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला है और मैं अभी भी बहुत कुछ करने के लिए उत्सुक हूं। यह एक शानदार सफर रहा है और मुझे खुशी और गर्व है कि मैं इस इंडस्ट्री का हिस्सा हूं।”
यह भी पढ़ें: ‘क्या पता मैम’, विवादों के बाद अब कब शुरू होगा समय रैना का शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’? अर्चना पूरन सिंह ने पूछा सवाल
अवॉर्ड खरीदने का भी लगा आरोप
साल 2024 में आई फिल्म ‘आई वॉन्ट टू टॉक’ में अपने किरदार के लिए अभिषेक बच्चन को फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर अवॉर्ड मिला था। लेकिन ट्रोल्स ने उन्हें नहीं छोड़ा और उनपर ये अवॉर्ड खरीदने का आरोप लगाया। ट्रोल्स ने एक्स पर उनके लिए लिखा था कि उनसे भी बेहतर एक्टर हैं जो इस अवॉर्ड के हकदार हैं, लेकिन उनके पास पैसा नहीं है। इसका जवाब देते हुए अभिषेक बच्चन ने लिखा था, “बस सच बता दूं। मैंने कभी कोई अवॉर्ड नहीं खरीदा या कोई जबरदस्त प्रचार नहीं किया। बस कड़ी मेहनत, खून-पसीना और आंसू। लेकिन, मुझे शक है कि आप मेरी कही या लिखी किसी भी बात पर यकीन करेंगे। इसलिए, आपको चुप कराने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप और भी ज्यादा मेहनत करें ताकि भविष्य में मिलने वाली किसी भी उपलब्धि पर आपको फिर कभी शक न हो। मैं आपको गलत साबित कर दूंगा! पूरे सम्मान और ‘सौम्यता’ के साथ।” पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
बता दें कि उनका करियर ग्राफ अक्सर 50-50 रहा है। कई फिल्मों में उनके अभिनय की जमकर तारीफ हुई, तो कई बार बॉक्स ऑफिस पर असफलता ने उनके काम पर सवाल खड़े किए।
ये हैं अभिषेक बच्चन की फ्लॉप फिल्में
अभिषेक बच्चन के करियर की फ्लॉप फिल्मों में साल 2006 में आई ‘उमराव जान’, साल 2008 में आई ‘द्रोणा’, साल 2009 में आई ‘दिल्ली-6’, 2010 में आई ‘रावण’, ‘खेलें हम जी जान से’, 2011 में आई ‘गेम’, साल 2023 में आई ‘घूमर’ समेत कई फिल्में शामिल हैं।
अभिषेक बच्चन की हिट फिल्में
उनकी हिट फिल्मों की बात करें तो ‘धूम’ (2004), ‘बंटी और बबली’ (2005), ‘सरकार’ (2005), ‘धूम 2’ (2006), ‘गुरु’ (2007), ‘दोस्ताना’ (2008), ‘पा’ (2009), और ‘बोल बच्चन’ (2012) शामिल हैं। इसके अलावा, उन्होंने ‘हैप्पी न्यू ईयर’ (2014) और ‘हाउसफुल 3’ (2016) जैसी फिल्में शामिल हैं।
ओटीटी पर छाए जूनियर बच्चन
थिएटर में कई हिट और फ्लॉप देने के बाद अब अभिषेक बच्चन ओटीटी पर राज कर रहे हैं। अभिषेक बच्चन की कई बेहतरीन फिल्में ZEE5, Amazon Prime Video और OTTplay पर आ चुकी हैं। जिनमें ‘आई वांट टू टॉक’, ‘घूमर’, ‘बॉब बिस्वास’, ‘द बिग बुल’, ‘लूडो’, और ‘दसवीं’, ‘कालीधर लापता’ शामिल हैं।
