आपको शायद ना पता हो लेकिन 60-70 के दशक में फिल्मों में जानवरों से लड़ाई के सीन्स रियल जानवरों के साथ शूट किए जाते थे। अब सिनेमा तकनीक इतनी शानदार हो चुकी हैं कि उन्हें बेहतरीन वीएफएक्स के साथ बनाया जाता हो लेकिन पहले ऐसा नहीं होता था।
भले ही एक्टर की जगह एक्शन मास्टर्स का इस्तेमाल किया जाए लेकिन जानवर असल के होते थे। फिल्म खून पसीना में एक बाघ के साथ फाइट सीन शूट करना था, जिसके लिए एक्शन मास्टर को बुलाया गया।
यह भी पढ़ें- ‘सारी जिम्मेदारी खुद ले रहा हूं’, वीजा न मिलने पर सिडनी शो में नहीं पहुंच सके मोहनलाल, फैंस से मांगी माफी
उस दौरान फिल्म के हीरो अमिताभ बच्चन भी बाघ से लड़ने के लिए तैयार हो गए थे। इस बारे में एक्शन मास्टर मोहन बग्गड़ ने सालों बाद एक किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि उन्हें बाघ से लड़ता देख अमिताभ को इतना जोश आया कि वो भी बाघ से लड़ने के लिए तैयार हो गए थे।
हिंदी रश के साथ बातचीत में मोहन बग्गड़ बताते हैं कि ‘मैंने फिल्म खून पसीना में अमित जी का डुप्लिकेट किया था और शेर के साथ फाइट थी। मैं लड़ा तो मुझे बोला कि मुंह नहीं देना इसके सामने, फेस मत करना पंजा मारेगा, आंख निकल जाएगी, दांत निकल जाएंगे।’
‘ये देखकर अमित जी भी खुश हो गए। उन्होंने बोला ठीक है मैं भी लडूंगा शेर के साथ। दरअसल, उन्हे जोश इसलिए आया क्योंकि उस दिन उनका लड़का पैदा हुआ था। तो उन्होंने कहा कि ये शेर है तो मैं भी शेर हूं। मेरे घर में शेर आ गया हैं।’ हालांकि बाद में शूट मोहन ने ही खत्म किया।
यह भी पढ़ें- जब माधुरी दीक्षित के क्लोज शॉट्स बार-बार चेक करते थे संजय दत्त, सालों बाद ‘साजन’ के निर्देशक ने सुनाया किस्सा
एक्शन मास्टर ने ये भी बताया कि अमिताभ की फिल्म की शूटिंग के दौरान बाघ ने उन पर इतनी जोरदार झपट्टा मारा कि उनका सिर जमीन से टकरा गया और वे बेहोश हो गए। इसके बाद अमिताभ बच्चन की एक और फिल्म, राकेश कुमार की 1979 की एक्शन-कॉमेडी ‘मिस्टर नटवरलाल’ में बाघ के साथ एक एक्शन सीन करते हुए भी उन्हें मुश्किल का सामना करना पड़ा।
इस बातचीत में मोहन बग्गड़ ने फिल्मों में एक्शन सीन्स और कई एक्टर्स से जुड़े किस्सों का बताया। उन्होंने ये भी कहा कि सलमान खान शुरू से ही फिल्मों में एक्शन करने के लिए काफी एक्साइटेड होते थे और वह काम अच्छा करते थे।
