अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय हाल ही में अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ फेमस पॉप सिंगर एरियाना ग्रांडे का कॉन्सर्ट देखने गए थे। यहां उन्हें सिंगर का एक भी गाना नहीं पता था। फिर भी वह उनसे काफी प्रभावित हुए।

एक हालिया इंटरव्यू में अभिषेक से उनके पसंदीदा म्यूजिशियन के बारे में पूछा गया। उनकी लिस्ट में बॉलीवुड के पॉपुलर संगीतकारों और गायकों के नाम शामिल थे। एक्टर ने बताया कि अपनी बेटी की वजह से वह कई जाने-माने अंतरराष्ट्रीय कलाकारों को भी सुन रहे हैं।

आराध्या के म्यूजिक टेस्ट पर बोले अभिषेक

बीबीसी एशियन नेटवर्क के साथ बातचीत में अभिषेक बच्चन ने उन कलाकारों की लिस्ट बताई, जिन्हें वह सुनना पसंद करते हैं।

उन्होंने कहा, ‘किशोर कुमार मेरे पर्सनल फेवरेट हैं। मुझे हिंदी फिल्म संगीत सुनना पसंद है, खासकर पुराने गाने। आरडी बर्मन, एसडी बर्मन, कल्याणजी आनंदजी, लक्ष्मीकांत प्यारेलाल, बप्पी लहरी, वे सभी शानदार हैं। मुझे वह पसंद है।’

फिर उन्होंने कहा कि अपनी टीनएज बेटी आराध्या की वजह से वह टेलर स्विफ्ट जैसे सिंगर्स को भी सुनते हैं।

उन्होंने आराध्या के म्यूजिक में ‘एलेक्टिक’ टेस्ट के बारे में बात की। अभिषेक ने कहा, ‘घर पर मेरी 14 साल की बेटी है, तो ओलिविया रोड्रिगो, टेलर स्विफ्ट और एरियाना ग्रांडे के बहुते सारे गाने सुनने को मिलते हैं। लेकिन शुक्र है कि उसे 80 के दशक का संगीत भी पसंद है। वह बॉन जोवी, वैन हेलेन और मेटालिका को भी सुनने लगी है, तो यह मजेदार है। उसे संगीत की अच्छी समझ है, तो मैं सुरक्षित हूं। मुझे सिर्फ इन सब को ही नहीं सुनना पड़ता…’

यह भी पढ़ें: आलीशान है यामी गौतम का 100 साल पुराना हिमाचल वाला घर, करोड़ों में कीमत, देखें इनसाइड फोटोज

बेटी संग अभिषेक ने देखा कॉन्सर्ट

अभिषेक ने फिर एरियाना ग्रांडे के कॉन्सर्ट में जाने के बारे में बताया। उन्होंने कहा, ‘गर्मी की छुट्टियों के दौरान हम विदेश में थे। वह हमें एरियाना ग्रांडे का कॉन्सर्ट दिखाने ले गई। मुझे उनका एक भी गाना नहीं पता था, लेकिन वह महिला गा सकती है। ओह माय गॉड! आवाज की क्वालिटी… अविश्वसनीय, और इन युवा गायकों की जो फैन फॉलोइंग है उसे देखना अविश्वसनीय है। मुझे लगता है कि वे सभी बेहद प्रतिभाशाली हैं, और मुझे पता है कि पुरानी पीढ़ी के तौर पर हम बोलते हैं कि, ‘ओह नहीं नहीं, हम टेलर स्विफ्ट को नहीं सुनना चाहते।’ लेकिन नहीं, वे सच में बहुत अच्छा म्यूजिक बनाते हैं।’

अभिषेक बच्चन के प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वो पिछली बार रितेश देशमुख की मराठी फिल्म ‘राजा शिवाजी’ में नजर आए थे। अब उन्हें शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ में विलेन की भूमिका निभाते देखा जाएगा।

यह भी पढ़ें: सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल की ‘तू है मेरी किरण’ का ट्रेलर रिलीज, शादी के बाद पहली बार शेयर करेंगे स्क्रीन

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही ‘किंग’ में शाहरुख लीड रोल में हैं। उनके साथ बेटी सुहाना खान, एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी संग अन्य भी हैं। ‘किंग’, 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसके एक हफ्ते पहले मार्वल की ‘एवेंजर्स डूम्सडे’ और ‘ड्यून 3’ पर्दे पर आएगी।