प्रकाश झा के निर्देशन में बनी चर्चित वेब सीरीज ‘आश्रम’ के 3 सीजन आने के बाद अब उसके चौथे सीजन की शूटिंग शुरू हो चुकी है। एक बार फिर से आश्रम के काले रहस्यों की कहानी ओटीटी पर देखने मिलेगी।
लंबे इंतजार के बाद 22 अगस्त 2026 को प्रकाश झा, बॉबी देओल, चंदन रॉय सान्याल का एक सहयोगी पोस्ट सामने आया जिसमें उन्होंने ‘आश्रम 4’ की शूटिंग शुरू होने की खबर को फैंस के साथ साझा किया। सीरीज की रिलीज डेट अभी रिवील नहीं की गई है। पिछले 3 सीजन की तरह ये सीजन भी प्राइम वीडियो और एम एक्स प्लेयर पर रिलीज होगा।
यह भी पढ़ें- ‘जेलर 2’ का पहला गाना ‘अला बोलेलो’ रिलीज, फैंस को आईं तमन्ना भाटिया के ‘कवाला’ की याद, 15 घंटे में सिर्फ 2 लाख व्यूज
‘आश्रम’ सीरीज की कहानी का अंत कहां हुआ
सीरीज के नए सीजन की कहानी की बात करें तो उसके बारे में अभी कोई अपडेट सामने नहीं आई है। कहानी का अंत बाबा निराला को जेल में भेजने के साथ हो गया था। जिसके बाद भोपा स्वामी ने उनकी गद्दी ले ली थी। पम्मी पहलवान भी भोपा स्वामी की मुख्य सेविका बन जाती हैं और बाकी की लाइफ आश्रम में सेवा के नाम कर देती हैं।
दर्शकों को लगने लगा था कि बाबा निराला के जेल में जाने के बाद कहानी का अंत हो चुका है लेकिन मेकर्स ने इस अध्याय में एक और कड़ी जोड़ने का फैसला लिया जिसकी शुरूआत अब हो चुकी है।
बाबा निराला और भोपा स्वामी की कहानी
‘आश्रम’ सीरीज के अब तक 3 सीजन रिलीज हो चुके हैं। तीनों सीजनों में आश्रम के काले कारनामों और रहस्यों का दिखाया गया था। इसमें बॉबी देओल का मुख्य किरदार था, उन्होंने बाबा निराला के रोल में दर्शकों से काफी वाहवाही बटोरी थी।
सीरीज में उनके काले कारनामों में उनका साथ देने वाले चंदन रॉय सान्याल (भोपा स्वामी) ने भले ही साइड किरदार निभाया हो, लेकिन उन्हें इस सीरीज से काफी पहचान हासिल की थी।
यह भी पढ़ें- गुरू दत्त की मौत के बाद एक्टिंग छोड़ना चाहते थे जॉनी वॉकर, बेटे ने बताया बेमिसाल दोस्ती का किस्सा
बॉबी देओल का कमबैक
इसी सीरीज और किरदार से बॉबी देओल की बॉलीवुड में दमदार वापसी हुई, इसके बाद एक्टर सबसे ज्यादा प्रसिद्धि मिली और वह शानदार फिल्मों और प्रोजेक्ट्स में नजर आए। अपनी एक्टिंग से लोहा मनवा के बाद बाकी फिल्ममेकर्स भी बॉबी को अपने प्रोजेक्ट्स के लिए साइन करने लगे।
बॉबी देओल ने इस सीरीज में बाबा निराला के किरदार के बाद फिल्म ‘एनिमल’, ‘कांगुवा’ और ‘अल्फा’ में नजर आए थे। हाल ही में एक्टर की फिल्म बंदर रिलीज हुई थी, जिसे अनुराग कश्यप ने डायरेक्ट किया था।
