‘करिश्मा का करिश्मा’, ‘बड़ें अच्छे लगते हैं’, ‘शरारत’, ‘ऑफिस ऑफिस’ जैसे टीवी के तमाम बेहतरीन शोज में काम कर चुकीं एक्ट्रेस इवा ग्रोवर ने अपनी शादी में काफी सालों तक हिंसा और मारपीट झेली है। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में अपनी शादी के बारे में बात करते हुए कुछ चौका देने वाले खुलासे किए।
हैरानी की बात है कि इवा ग्रोवर ने आमिर खान के सौतेले भाई हैदर अली खान को सिर्फ 18 दिन डेट किया था और उसके बाद उन्होंने शादी कर ली थी। एक्ट्रेस का कहना है कि उनके पति इंटिमेट पलों के दौरान उनसे मारपीट करते थे, जिसके लिए वो सालों तक खुद को दोष देती रहीं। इवा ग्रोवर ने ये भी बताया कि उनके पति को स्किजोफ्रेनिया भी था।
यह भी पढ़ें- सलमान खान की बदली हुई झलक देख घबराए फैंस, लेटेस्ट वीडियो देख बोले- ‘क्या उनकी तबीयत ठीक नहीं है?’
अपनी शादी के दर्द को बयां करते हुए एक्ट्रेस इवा ग्रोवर इस इंटरव्यू में भावुक दिखाई दीं। सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में इवा ग्रोवर ने कहा कि ‘मैं अपनी एक दोस्त के जरिए हैदर अला खान से मिली, वो कतर एयरवेज में कैबिन क्रू में काम करते थे और अच्छी सैलेरी कमाते थे। मैं एक्ट्रेस थी और मेरे पास भी महीने के एंड में अच्छे पैसे आते थे। मेरे पास एक अच्छा बैंक बैलेंस था। हमे पैसे की कोई कमी नहीं थी, लेकिन उनका मजहब अलग था तो और मेरी मां उन्हें कभी कबूल नहीं करती तो उन्होंने सिर्फ 18 दिन डेट करने के बाद मुझे प्रपोज कर दिया, उस समय मैं बहुत खुश थी।’
‘मैं उनके साथ प्यार में पागल हो गई थी, मैं बिना सोचे समझे उनके साथ भाग गई, हमने निकाह किया और मैंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा, इस वजह से मेरी मां काफी दुखी भी थी और उन्होंने मुझसे कहा था कि तुम्हारे साथ जो भी हो अब इस घर में मत लौटना।’ एक्ट्रेस ने कहा कि ‘मेरी मां अपनी जगह ठीक बोल रही थी। शायद ये शादी ठीक रहती तो वो भी ठीक हो जाती लेकिन ऐसा नहीं हुआ।’
यहां इवा ने बताया कि ‘वो शराब पिया करते थे, वो दोहा में रहते थे, वो दिखने में अच्छे थे तो उन्हें ये कहा गया कि वो इंडस्ट्री में काफी काम कर सकते हैं और उन्हें ये लगने लगा कि वो यहां स्टार बन सकते हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपना जॉब छोड़ दिया। उनका इरिटेशन बढ़ती चली गई, उन्हें पहले से स्किजोफ्रेनिया था, लेकिन वो और ज्यादा बढ़ता चला गया।’
यह भी पढ़ें- ‘राम भगवान हैं या इंसान?’, ‘रामायण’ की शूटिंग के दौरान रणबीर कपूर के सवाल पर कुमार विश्वास ने दिया सटीक जवाब
एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘उन्हे इंटिमेट पलों के दौरान मारपीट करने से खुशी मिलती थी, ये उनकी आदत पहले से थी, लेकिन शादी से पहले मुझे पता नहीं चला। शादी के तीसरे ही दिन मुझे ये पता चला और वो समय के साथ बढ़ने लगा। कई सालों तक मैं खुद को इसका जिम्मेदार मानती थी। मुझे लगता था मुझमें ही कोई कमी है।’
एक्ट्रेस इवा ग्रोवर ने बताया कि उन्होंने इस शादी को संभालने की काफी कोशिश की, बहुत उतार चढ़ाव आए लेकिन मैं नहीं संभाल पाई, बच्चा भी पैदा किया लेकिन बच्चे ने भी सफर किया। एक्ट्रेस ने कहा कि वो मानती है कि उनसे गलती हुई, उन्हें काफी पहले पीछे हट जाना चाहिए था लेकिन वो समय रहते ऐसा नहीं कर पाईं।
