Salim Khan Health Update: सलमान खान के पिता दिग्गज स्क्रीनराइटर को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हुए एक हफ्ते से ज्यादा का समय हो गया है। अब उनकी हेल्थ को लेकर आमिर खान ने अपडेट दिया है। बता दें कि जब सलीम खान हॉस्पिटल में भर्ती हुए थे तब भी आमिर उनसे मिलने गए थे और अब एक हफ्ते बाद बुधवार को भी वह राइटर से मिलने फिर से अस्पताल गए।

आमिर ने दिया सलीम खान का हेल्थ अपडेट

आमिर ने एक इवेंट में मीडिया से बात करते हुए बताया कि वह सलीम खान से हॉस्पिटल मिलने गए थे, लेकिन उनसे मिल नहीं पाए। लेकिन, उन्हें उनके परिवार वालों के साथ कुछ समय बिताने का मौका मिला। अभिनेता ने कहा, “मैं सलीम साहब से मिलने गया था, हम सब दुआ कर रहे हैं कि वो जल्दी से ठीक हो जाएं। क्योंकि वह आईसीयू में हैं, इसलिए मैं उनसे पर्सनली नहीं मिल सका, लेकिन परिवार के साथ बैठा।”

यह भी पढ़ें: पूरा फिल्मी है रश्मिका मंदाना का ससुराल, पति हैं हीरो तो ससुर भी हैं साउथ इंडस्ट्री के मशहूर प्रोड्यूसर

एक्टर ने आगे बताया कि सलीम खान की बेटी अलवीरा अग्निहोत्री ने उन्हें बताया कि उनके पिता की सेहत में लगातार सुधार हो रहा है। आमिर ने कहा, “जो मुझे अलवीरा जी बता रही हैं, हर रोज उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। हम सब प्रार्थना कर रहे हैं कि वो जल्दी घर आ जाएं और उनकी सेहत भी ठीक हो जाए।”

डेजी शाह ने दिया था अपडेट

बुधवार को डेजी शाह ने भी सलीम खान की सेहत के बारे में बात की थी और फैंस को भरोसा दिलाया था कि सर्जरी के बाद जाने-माने राइटर अब खतरे से बाहर हैं। फिल्मीज्ञान से बात करते हुए अभिनेत्री ने कहा, “मैं सलीम सर से नहीं मिल पाई, लेकिन मैं लगातार सलमान सर और उनके परिवार के टच में हूं। सलीम सर अब ठीक हैं। वह स्टेबल हैं। सर्जरी अच्छी हुई, यह सफल रही और वह ऑब्जर्वेशन में हैं और वह खतरे से बाहर हैं।”

बता दें कि इससे पहले डॉक्टरों ने मीडिया को बताया था कि सलीम खान को हल्का ब्रेन हैमरेज हुआ था, जिसके बाद एक सर्जिकल प्रोसीजर किया गया था। राइटर का इलाज कर रहे डॉ. जलील पारकर ने उनकी कंडीशन और रिकवरी के बारे में डिटेल्स शेयर की थीं। उन्होंने कहा, “ब्रेन हैमरेज हुआ था। आज सुबह एक छोटा प्रोसीजर किया गया और वह पूरा हो गया। वह ठीक और स्टेबल हैं, लेकिन अभी भी वेंटिलेटर पर हैं। उम्मीद है, कल तक हम उन्हें वेंटिलेटर से हटा लेंगे। कुल मिलाकर, वह काफी अच्छा कर रहे हैं। उनकी उम्र को ध्यान में रखते हुए, रिकवरी का समय ज्यादा है।”

यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की फिल्म ‘यादव जी की लव स्टोरी’ के खिलाफ दर्ज हुई याचिका

सुप्रीम कोर्ट ने ‘यादव जी की लव स्टोरी’ से जुड़ी याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट का कहना है कि इसके टाइटल में कुछ भी गलत नहीं है और यह ‘घुसखोर पंडत’ जैसा नहीं है। पूरी खबर यहां पढ़ें