बॉलीवुड एक्टर आमिर खान 5 जुलाई को तीसरी बार शादी के बंधन में बंध गए। उन्होंने गौरी स्प्रैट के साथ स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत परिवार और करीबी दोस्त के बीच अपने घर पर ही शादी की। मगर शादी को लेकर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। इतना ही नहीं कुछ लोगों ने उन पर लव जिहाद को बढ़ावा देने का आरोप तक लगा दिया। अभिनेता ने अब इस पर चुप्पी तोड़ी है।
आमिर खान ने लव जिहाद के दावों को लेकर साफ कहा है कि उनकी तीसरी पत्नी हिंदू नहीं बल्कि ईसाई हैं। इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा कि उनकी किसी भी पत्नी ने शादी के बाद अपना धर्म नहीं बदला।
आमिर की शादी को क्यों मिल रहा लव जिहाद का टैग?
दरअसल महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे ने आमिर की तीसरी शादी पर निशाना साधते हुए उन्हें लव जिहाद का ब्रांड एंबेसडर बता दिया। जिसके बाद महाराष्ट्र सरकार में शिवसेना के मंत्री संजय शिरसाट ने भी उनका समर्थन करते किया। शिरसाट ने कहा कि आमिर खान लव जिहाद के ब्रांड एंबेसडर हो सकते हैं। उन्होंने ये भी कहा कि आमिर खान भले ही बड़े फिल्म स्टार हों, लेकिन तीन शादियां करने की वजह से वह लोगों के दिलों पर राज नहीं कर सकते। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
आमिर खान का जवाब
रेडिफ को दिए इंटरव्यू में आमिर खान लव जिहाद का ब्रांड एंबेसडर कहे जाने पर कहा, “सच्चाई ये है कि हमारा परिवार हमेशा से बहुत समावेशी रहा है। मेरी दोनों बहनों की शादी हिंदू परिवारों में हुई है। मेरी बेटी की शादी भी एक हिंदू से हुई है। मेरे कजिन मंसूर की पत्नी ईसाई हैं।”
यह भी पढ़ें: ‘हिंदुओं की कुरितियों-कमियों को…’, धर्म का मजाक उड़ाते हैं आमिर खान? मुसलमान होने पर जताया गर्व
पत्नियों को लेकर आमिर खान का बयान
उन्होंने आगे कहा, “न गौरी, न किरण और न ही रीना ने कभी अपना धर्म बदला, क्योंकि हमारी सभी शादियां सिविल मैरिज थीं। गौरी तो हिंदू हैं ही नहीं, वह ईसाई हैं और धार्मिक रूप से भी बहुत सक्रिय नहीं हैं। समय के साथ जिंदगी और भी मजेदार होती जा रही है।”
100 करोड़ रुपये की ‘स्काई विला’ वाली खबरों पर भी बोले आमिर
शादी के बाद ऐसी खबरें भी सामने आई थीं कि आमिर खान ने मुंबई के मरीना अपार्टमेंट्स के रीडेवलपमेंटप्रोजेक्ट में करीब 100 करोड़ रुपये खर्च कर कई फ्लैट खरीदे हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि वह अपनी पत्नी गौरी, पूर्व पत्नियों, बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों के लिए एक ही परिसर में अलग-अलग मंजिलों पर घर बनवा रहे हैं।
इन अटकलों पर आमिर ने कहा, “हमारी बिल्डिंग का रीडेवलपमेंट पूरे मुंबई की तरह एक सामान्य प्रक्रिया है। यह फैसला हमारी हाउसिंग सोसाइटी के 24 सदस्यों ने मिलकर लिया है। इसमें एक बिल्डर भी शामिल है, जिसने इमारत का बड़ा हिस्सा खरीदा है। मैं भी सिर्फ एक सदस्य हूं।” इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…
आमिर खान की तीन शादियां
आमिर खान ने तीसरी पत्नी गौरी स्प्रैट से 5 जुलाई, 2026 को शादी की। गौरी वेलनेस और ब्यूटी इंडस्ट्री से जुड़ी प्रोफेशनल हैं। आमिर ने 1986 में रीना दत्ता के साथ पहली शादी की थी। उनकी ये शादी साल 2002 में खत्म हुई। इसके बाद उन्होंने 2005 में फिल्ममेकर किरण राव से शादी की थी और 2021 में दोनों अलग हो गए थे।
